फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Lift installation delayed due to non-availability of contractor, tender re-issued

Jhajjar-Bahadurgarh News: ठेकेदार न मिलने से लिफ्ट लगाने में देरी, दोबारा लगाया टेंडर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Lift installation delayed due to non-availability of contractor, tender re-issued
फोटो-56: बहादुरगढ़ का कोर्ट कॉम्प्लेक्स। संवाद
बहादुरगढ़। शहर के कोर्ट कॉम्प्लेक्स में दिव्यांगजनों के लिए प्रस्तावित विशेष लिफ्ट लगाने के लिए पहले चरण में कोई भी ठेकेदार सामने नहीं आया। इसके चलते लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने फिर टेंडर जारी किया है। विभागीय अधिकारियों को उम्मीद है कि जल्द ही लिफ्ट लगाने की प्रक्रिया शुरू हो सकेगी।
विज्ञापन


वहीं करीब 22 लाख रुपये की लागत से स्थापित की जाने वाली यह लिफ्ट 15 यात्रियों की क्षमता वाली होगी और आधुनिक सुविधाओं से लैस रहेगी। पीडब्ल्यूडी के कार्यकारी अभियंता अमित गोयल ने बताया कि वर्तमान में कोर्ट कॉम्प्लेक्स में चार लिफ्ट संचालित हैं लेकिन वे सामान्य उपयोग के लिए हैं।
विज्ञापन


दिव्यांगजनों, बुजुर्गों और विशेष आवश्यकता वाले लोगों को इनमें कई बार असुविधा का सामना करना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए विशेष रूप से व्हीलचेयर फ्रेंडली लिफ्ट लगाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई लिफ्ट में पर्याप्त स्थान, दिव्यांगजनों की सुविधा अनुसार बटन की ऊंचाई, ब्रेल संकेतक और सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाएगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।


कोर्ट में प्रतिदिन बड़ी संख्या में अधिवक्ता और आमजन पहुंचते हैं। ऐसे में यह नई सुविधा दिव्यांगों के साथ-साथ बुजुर्गों और अस्वस्थ व्यक्तियों के लिए भी राहतकारी साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed