{"_id":"5f035ef98ebc3e430a0cb6aa","slug":"lidnapping-and-assault-accused-arrested-jhjhar-news-rtk5628133111","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण व मारपीट का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहरण व मारपीट का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
आरोपी के साथ पुलिस टीम।
- फोटो : Jhjhar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस की एक टीम द्वारा एक आरोपी को आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट व अपहरण के मामले में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को साल्हावास पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
मामले की जानकारी देते हुऐ थाना प्रबंधक साल्हावास उपनिरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि थाना एरिया में गांव धनिरवास ढाना डालीवाला मंदिर निवासी साधू शुभ नाथ ने शिकायत देते बताया था कि दीपक निवासी गांव भागवी जिला चरखी दादरी तथा विकास नाथ जो ढाणा मंदिर में रहता है। उन्होंने उसके साथ मारपीट की। मंदिर में खाने के विवाद को लेकर जबरदस्ती उसका अपहरण करके दोनों उसे बाइक पर बैठा ले गए। शनि मंदिर के पीछे ले जाकर उसके साथ बंदूक के बट से मार पिटाई करके उसे जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर थाना साल्हावास में आरोपियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया।
उन्होंने बताया कि उपरोक्त मामले में सहायक उपनिरीक्षक सुखपाल की टीम द्वारा मामले के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गुप्त सूचना के आधार पर पकड़े गए आरोपी की पहचान दीपक निवासी गांव भागवी जिला चरखी दादरी के तौर पर की गई। उपरोक्त मामले के एक आरोपी विकास नाथ को स्थानीय पुलिस द्वारा पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में मामला आपसी विवाद को लेकर मारपीट व अपहरण का पाया गया। पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई रस्सी व डंडा को बरामद कर लिया गया।