फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Lemon became twice as expensive as petrol, mango tantrums are also 'special'

पेट्रोल से दोगुना महंगा हुआ नींबू, आम के भी नखरे हुए ‘खास’

Sat, 09 Apr 2022 02:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Lemon became twice as expensive as petrol, mango tantrums are also 'special'
शहर की सब्जी मंडी में मंहगाई होने के कारण कम पहुंच रहे ग्राहक।संवाद - फोटो : Jhjhar
महंगाई की मार ने से हर वर्ग परेशान है। प्रतिदिन बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल, सीएनजी के दाम आसमान छू रहे हैं। वहीं सब्जियों ने भी अपने रंग दिखाने शुरू कर दिए है। नींबू 250 रुपये प्रति किलो हो गया है। 10 रुपये का एक नींबू मिल रहा है।
विज्ञापन

पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस की कीमतों के बाद एक बार फिर से रसोई का बजट पूरी तरह से गड़बड़ा गया है। दरअसल गर्मी के कारण सब्जियों के भाव में काफी बढ़ोतरी दिखाई दे रही है। जिससे रसोई से हरी सब्जियां पूरी तरह से गायब नजर आ रही है। मौसम की मार के चलते अन्य मौसमी सब्जियों के भाव भी आसमान पर है। ऐसे में रसोई का बजट और बिगड़ रहा है।
विज्ञापन

पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के मूल्य तो बढ़ ही रहे हैं, इसके साथ ही सब्जियां भी महंगी हो गई हैं।
गर्मी आते ही सबसे मंहगी मिर्च 80 रुपये किलो बिक रही है। जिससे स्वाद से ज्यादा दामों में तीखी है।
वहीं टमाटर 30, आलू 20, गोभी 40, लौकी 40, मशरूम 70, देशी टिंडा 80 रुपये, शिमला मिर्च 60, पुदीना 60 रुपये प्रतिकिलो ग्राम बिक रहे हैं। वहीं फलों के दामों में भी इजाफा हुआ है। नवरात्रों से पहले केला 50-55 रुपये दर्जन मिल जाता था लेकिन फिलहाल 60 से 60 से 70 रुपये प्रति दर्ज बाजार में मिल रहा है। अंगूर का भी 90 से 100 रुपये प्रति किलाग्राम के हिसाब से बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आम सबसे मंहगा 150 से 180 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा है। दुकानदारों ने बताया कि नवरात्रों के दौरान मंहगाई बढ़ी हुई लेकिन पिछले दो दिनों से पांच से दस रुपये की कमी आई है।
- महंगाई को लेकर लोगों की प्रतिक्रिया
कोट
महंगाई से घर चलाना मुश्किल हो गया है। डीजल पेट्रोल रोज महंगा हो रहा है। यदि महंगाई नहीं रुकी तो मुश्किल हो जाएगी।
- रामकिशन चमनपुरा।
कोट
काफी दिनों से फल ओर सब्जी के दाम बढ़े हुए है। शिकंजी बनाने को नींबू लेने गए तो 10 रुपये का एक बताया।
- युवा भव्य।
कोट
पेट्रोल-डीजल के भाव प्रतिदिन बढ़ रहे है लेकिन फिर भी बिक्री हो रही है। बढ़ते दाम से महंगाई भी बढ़ी है। सरकार को कुछ करना चाहिए।
दीपक कुमार।
कोट
सरकार को मध्यम वर्ग के लिए सोचना चाहिए। महंगाई लगातार बढ़ रही है उस हिसाब से कमाई वही है। सरकार को महंगाई पर लगाम कसनी चाहिए।
आनंद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed