फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Left empty handed even after standing in line for hours

Jhajjar-Bahadurgarh News: घंटों लाइन में लगने के बाद भी खाली हाथ लाैटे

Sun, 20 Oct 2024 05:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 05:34 AM IST
विज्ञापन
Left empty handed even after standing in line for hours
19jjrp10- झज्जर। अनाज मंडी में यूरिया लेने के लिए लगी किसानों की लाइन। संवाद
झज्जर। जिले में डीएपी खाद को लेकर मारामारी हो रही है। शनिवार को मंडी स्थित खाद की दुकान पर 500 बैग डीएपी आया तो खरीदने के लिए किसानों की लाइनें लग गई। महिलाएं भी कतार में आकर ले गई। सप्लाई कम होने से कुछ किसानों को खाद मिला लेकिन कई किसान घंटो कतार में लगने के बाद खाली हाथ लाैटे।
विज्ञापन

रबी की फसल बुआई करने का समय करीब आ गया है, लेकिन किसानों को डीएपी नहीं मिल पा रहा। इस कारण खाद आने पर दुकानों के बाहर किसानों की लाइन लग जाती हैए लेकिन खाद नहीं मिल पा रहा इसको लेकर किसान मायूस हो रहे हैं। उन्हें डर है कि कही फसल की बुआई करने के लिए डीएपी नहीं मिल पाई तो वह बुआई नहीं कर सकेंगे या फिर फसलों की बुआई करने में देरी हो सकती हैं। शनिवार को मंडी में स्थित खाद बीज की दुकान पर 500 कट्टे आए, जो हाथों हाथ बिक गए। खाद खरीदने आए सभी किसानों को खाद नहीं मिल पाया, जिसके बाद किसानों को खाली हाथ वापस लौट कर जाना पड़ा।
विज्ञापन


अब रबी की फसल बुआई का समय है, लेकिन डीएपी खाद नहीं मिल रहा। आज मंडी में खाद आया था। पता चलने के बाद खाद लेने के लिए मंडी आया, लेकिन भीड़ ज्यादा होने के कारण खाद नहीं मिल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

काला, जौंधी गांव



डीएपी ना मिलने के कारण सरसों की फसल की बुआई में देरी हो रही है। दुकानों पर खाद नहीं मिल पा रहा है। खाद लेने के लिए कई बार चक्कर काट चुका हूं।
पवन गुर्जर, झज्जर

वर्जन


जिले में खाद की पर्याप्त मात्रा है। किसानों को घबराने की जरूरत नहीं है।जिन किसानों को डीएपी नहीं मिल पा रहा, वह नैनों डीएपी, एनपीके और सिंगल सुपर फास्फेट का प्रयोग कर सकते है। इससे पैदावार पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
जितेंद्र अहलावत, उप निदेशक, कृषि कल्याण विभाग, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed