बार एसोसिएशन के सदस्य वकीलों ने कांग्रेस नेता व राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा पर भाजपा के रोहतक से सांसद अरविंद शर्मा द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध मों सोमवार को वर्क सस्पेंड किया रखा। इस तरह अधिवक्ताओं ने अदालत संबंधी कामकाज का बहिष्कार किया।
सोमवार को कोर्ट परिसर में रोहतक बार एसोसिएशन के सदस्यों ने सांसद दीपेंद्र हुड्डा के समर्थन में अदालत व तहसील कार्यालय में कार्य पूर्ण रूप से बंद रखा। इस दौरान कोई भी वकील अपने मुकदमे की पैरवी के लिए अदालत में उपस्थित नहीं हुआ। एसोसिएशन के प्रधान विजेंद्र राठी ने बताया कि दीपेंद्र सिंह हुड्डा एक वकील भी हैं। हम अपने वकील साथी पर किसी भी राजनेता द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी को सहन नहीं करेंगे। इसके चलते वर्क सस्पेंड रखकर हम अपना विरोध जता रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में बार एसोसिएशन के सचिव राजदीप सिंह छिल्लर, कोषाध्यक्ष जितेंद्र राठी, पूर्व सचिव रविन छिल्लर , अमित छिकारा, प्रदीप हुड्डा, उमेद दहिया, संदीप राठी, धर्मवीर सिंह, रामभज दहिया, राकेश राठी, चांद जून, प्रदीप कादियान, प्रवीन कौशिक, धर्मेंद्र दलाल, सत्यवान राठी, अमित राठी, राजेश सैनी, सर्वजीत गुलिया, दीपक वर्मा, हुक्म चन्द राठी, सोमवीर राठी, जितेंद्र कुमार, कमल वर्मा, सुखबीर जून, दिनेंद्र, कार्तिक, राजपाल, विराट, कृष्ण यादव, मनोज पाराशर, गितेश राठी, वरुण देशवाल, प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।