फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Lance Naik Lila Ram was martyred in the Kargil war

Jhajjar: 10 दिन बाद बीकानेर होनी थी बदली, उससे पहले ही लांस नायक लीलाराम देश के लिए हो गए शहीद

Tue, 15 Jul 2025 10:07 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 15 Jul 2025 10:07 PM IST
सार

वीर सपूत लीलाराम ने 29 वर्षीय पत्नी तारावती को खत लिखते हुए कहा था कि 10 दिन बाद उनकी बदली बीकानेर हो जाएगी। उससे पहले ही वह कारगिल युद्ध में शहीद हो गए। 
 

विज्ञापन
Lance Naik Lila Ram was martyred in the Kargil war
शहीद लांस नायक लीलाराम - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

(नरेश दहिया) क्षेत्र के गांव जटवाड़ा निवासी 33 वर्षीय शहीद लांस नायक लीलाराम जम्मू के राजौरी सेक्टर में तैनात थे। कारगिल युद्ध शुरू हो चुका था। वीर सपूत लीलाराम ने 29 वर्षीय पत्नी तारावती को खत लिखते हुए कहा था कि 10 दिन बाद उनकी बदली बीकानेर हो जाएगी।

विज्ञापन


बदली होने के बाद मुझे और बच्चों को बीकानेर घुमाने का वादा किया था लेकिन उससे पहले वह युद्ध में शहीद हो गए। उनका वादा बेटों ने पूरा किया है। खत में उन्होंने माता-पिता व बच्चों का भी ख्याल रखने के लिए कहा था। शहीद के पिता रिजतराम का देहांत एक साल बाद ही हो गया था जबकि मां कलावती अभी परिवार के साथ ही रहती हैं। लीलाराम 25 जून 1999 को विरोधियों का मुकाबला करते हुए शहीद हो गए थे। 27 जून को उनका पार्थिव शरीर गांव आया तो आसपास के गांवों के लोग भी अंतिम सलामी देने आ पहुंचे थे। गमगीन माहौल में गांव जटवाड़ा में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया था। 9 अक्टूबर 2000 को तत्कालीन रोहतक के सांसद कैप्टन इंद्र सिंह ने उनकी मूर्ति का अनावरण किया था।

विज्ञापन

Lance Naik Lila Ram was martyred in the Kargil war
शहीद लीलराम की पत्नी तारावती - फोटो : संवाद

परिवार को बखूबी संभाला

शहीद लीलाराम की शहादत के तीन महीने बाद ही वीरांगना ने आईटीआई झज्जर में क्लर्क की नौकरी शुरू की और साथ ही अपने आठ वर्षीय बेटे राजेश और पांच वर्षीय बेटे राकेश का पालन पोषण किया। पति के निधन के 3 वर्ष बाद ही तत्कालीन सरकार की ओर से उन्हें गैस एजेंसी उनके पति शहीद लीलाराम के नाम से मातनहेल में मंजूर हुई। इसके बाद उन्होंने क्लर्क की नौकरी छोड़ दी और गैस एजेंसी के माध्यम से अपना जीवन यापन किया। उन्होंने बताया कि बड़ा बेटा राजेश गैस एजेंसी संभाल रहा है। छोटे बेटा राकेश लोक निर्माण विभाग में क्लर्क के पद पर कार्यरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed