{"_id":"613e53aa8ebc3e1ef054e525","slug":"lady-don-associated-with-lawrence-bishnoi-gang-arrested-along-with-accomplice-jhjhar-news-rtk623774521","type":"story","status":"publish","title_hn":"लारेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ी लेडी डॉन साथी सहित गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लारेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ी लेडी डॉन साथी सहित गिरफ्तार
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल महिला का हथियार के साथ फोटो। संवाद
- फोटो : Jhjhar
झज्जर। पुलिस की अपराध शाखा ने लारेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ी लेडी डॉन को उसके साथी सहित गिरफ्तार किया है। जो हरियाणा, दिल्ली सहित अन्य प्रदेशों में हथियार सप्लाई करने का काम करती है। शनिवार मध्य रात्रि को लेडी डॉन को उत्तर प्रदेश मुरादाबाद से जबकि उसके साथी को क्षज्जर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।
मंजू आर्य उर्फ मीनू नाम से मशहूर यह लेडी डॉन सोशल मीडिया पर भी छाई रही है। सोशल मीडिया पर हथियार लहराते हुए इस लेडी डॉन की कई वीडियो भी वायरल हुई हैं। लेडी डॉन मंजू आर्य उर्फ मीनू का मुख्य मकसद पिछले दिनों पंजाब के जालंधर में रहने वाले अपने पति व झज्जर के ही एक व्यक्ति की हत्या कराए जाने का था, लेकिन वह अपने मकसद में सफल हो पाती उससे पहले ही उसे पुलिस ने धर दबोचा। महिला पर साथियों के साथ झज्जर व रोहतक में हथियारों के बल पर गाड़ी लूटने का भी आरोप है। पुलिस ने अवैध हथियार के साथ उन्हें गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा है।
7 सितंबर की देर शाम कुछ आरोपियों ने हथियारों के बल पर भिवानी के व्यक्ति से स्विफ्ट डिजायर गाड़ी छीनी थी। झज्जर पुलिस ने चार घंटों में गाड़ी छीनने की वारदात को सुलझाने में बड़ी कामयाबी हासिल की गई थी। मामले के दो आरोपियों सूरज उर्फ विक्की निवासी सुलतानपुरी नई दिल्ली व यश उर्फ अतुल निवासी गांव कासनी को गिरफ्तार किया था। आरोपियों ने पूछताछ में साथियों के साथ मिलकर हथियारों के बल पर गाड़ी छीनने की वारदात का खुलासा किया था।
विज्ञापन
इस मामले में सीआईए में तैनात सहायक उप निरीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने महिला आरोपी को गुप्त सूचना के आधार पर मुरादाबाद उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। जबकि दूसरे आरोपी इकबाल उर्फ विनय निवासी किराड़ी सुलेमान नगर दिल्ली को झज्जर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।
पकड़ी गई महिला आरोपी नैनीताल उत्तराखंड की रहने वाली है उसका पंजाब निवासी पति के साथ विवाद चल रहा है जो अदालत में विचाराधीन है। उसके खिलाफ नैनीताल उत्तराखंड में हत्या का प्रयास करने के दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। 7 सितंबर को झज्जर से और 6 सितंबर को रोहतक से गाड़ी छीनने की वारदात में वह साथियों के साथ शामिल थी। झज्जर से गाड़ी छीनने में इस्तेमाल किए गए हथियार उपरोक्त महिला आरोपी ने उपलब्ध करवाए थे।
चौथे आरोपी इकबाल उर्फ विनय के खिलाफ भी अनेक आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी एक आपराधिक गिरोह से जुड़ा हुआ है। वह बदमाश विकास निवासी रेवाड़ी खेड़ा का साथी रहा है। उपरोक्त मामले में पकड़े गए आरोपियों ने गाड़ी छीन कर मांडोठी चौकी एरिया में स्थित एक गांव में एक व्यक्ति की हत्या करने की योजना बनाई थी। झज्जर पुलिस ने पीछा करने पर छीनी गई गाड़ी सहित दो आरोपी पकड़े गए थे। आरोपी के खिलाफ अलग-अलग तीन आपराधिक मामले दिल्ली में व 3 हरियाणा में दर्ज हैं।
वर्जन
महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। दोनों को दोनों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
- राजेश दुग्गल, एसपी, झज्जर।