फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Ladravaan's talent is winning a lot of medals in athletic competitions

Jhajjar-Bahadurgarh News: एथलीट में पदक बटोर रही लडरावण की प्रतिभा

Mon, 08 Jul 2024 06:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 08 Jul 2024 06:28 AM IST
विज्ञापन
Ladravaan's talent is winning a lot of medals in athletic competitions
प्रतिभा
साल्हावास। क्षेत्र के गांव लडायन निवासी अंडर-20 की खिलाड़ी प्रतिभा पुत्री राजकुमार खूब पदक बटोर रही है। त्रिकूद स्पर्धाओं में राज्य स्तर पर पदक जीतकर गांव और जिले का नाम चमकाया। परिजनों के सहयोग से वह इस मुकाम तक पहुंची है।
विज्ञापन

प्रतिभा ने राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल लडायन में खो खो खेल से अपनी शुरुआत की। खो-खो टूर्नामेंट में स्टेट स्तरीय स्कूल प्रतियोगिता में भाग लिया, लेकिन पदक न मिलने का मलाल रहा। अंडर-14 आयु वर्ग के खिलाडियों के लिए पंचकूला में झज्जर का प्रतिनिधित्व करते हुए 80 मीटर हर्डल में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ी के पिता राजकुमार भी उपस्थित थे। वहीं से पिताजी ने उसे एक अच्छा एथलीट बनाने की ठान ली। दादा जगदीश चंद्र और माता बाला और बड़ा भाई नवरत्न ने एक अच्छा खिलाड़ी बनाने में सहयोग किया। प्रतिभा ने शुरुआत 400 मीटर दौड़ना शुरू किया। खेलो हरियाणा पहली बार फरीदाबाद में आयोजित हुई और 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में भाग लिया, लेकिन सफलता हाथ न लगी। कोच राजू ने खिलाड़ी की प्रतिभा को पहचान कर इवेंट चेंज करवा कर ट्रिपल जंप स्टार्ट करवाया। इसमें इसने प्रतियोगिताओं में भाग लिया और उसके बाद पदकों की झड़ी लगा दी। उसने -10वीं हरियाणा राज्य स्तरीय यूथ एथलेटिक्स प्रतियोगिता करनाल में 2022 में आयोजित हुई। त्रिकूद में तीसरा स्थान हासिल किया।55वींं हरियाणा राज्य स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता 20 से 22 दिसंबर 2022 करनाल त्रिकूद में प्रथम स्थान प्राप्त किया।11वीं हरियाणा राज्य स्तरीय यूथ प्रतियोगिता नरवाना में 25 से 26 फरवरी 2023 में हुई त्रिकूद स्पर्धा में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेलो इंडिया महिला लीग करनाल 21 सितंबर 2023 में त्रिकूद में दूसरा स्थान प्राप्त किया। 8वीं हरियाणा राज्य स्तरीय ओपन जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता 15 से 17 दिसंबर 2023 त्रिकूद में तीसरा स्थान पर रही। महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी रोहतक में इंटर कॉलेज प्रतियोगिता 10 से 12 दिसंबर त्रिकूद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 6वीं हरियाणा राज्य स्तरीय सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता 13 से 14 अप्रैल 2024 कुरुक्षेत्र त्रिकूद में प्रथम स्थान प्राप्त किया।14वीं हरियाणा राज्य स्तरीय सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता 1 से 2 जून 2024 करनाल त्रिकूद में तीसरा स्थान प्राप्त किया। 18वीं नेशनल यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप 10 से 12 मार्च 2023 उडुपी कर्नाटका त्रिकूद में भाग लिया। 22वीं नेशनल जूनियर अंडर 20 फेडरेशन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 8 से 10 मार्च 2024 लखनऊ त्रिकूद में भाग लिया। 22वीं नेशनल जूनियर अंडर 20 फेडरेशन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 8 से 10 मार्च 2024 लखनऊ त्रिकूद में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed