फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Ladayan's Munesh became a source of inspiration for daughters

Jhajjar-Bahadurgarh News: बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बनीं लड़ायन की मुनेश

Wed, 03 Jul 2024 06:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 03 Jul 2024 06:05 AM IST
विज्ञापन
Ladayan's Munesh became a source of inspiration for daughters
मुनेश जाखड़।
साल्हावास। गांव लड़ायन निवासी सतबीर सिंह जाखड़ की बेटी मुनेश जाखड़ ने पिता के साथ खेती में हाथ बंटाने के साथ खेलों में भी राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर गांव और जिले का नाम चमकाया है। बिना किसी कोचिंग के खेलों के बलबूते पर ही हरियाणा पुलिस में भी चयन हुआ। आज मुनेश बेटियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनी है।
विज्ञापन

मुनेश ने अपने कोच जयप्रकाश जाखड़ की देखरेख में 14 साल की आयु में अभ्यास शुरू किया और गुरुग्राम में हुई अपनी पहली ही प्रतियोगिता 1500 मीटर दौड़ को 5 मिनट 4 सेकंड में पूरा करके एक रिकॉर्ड कायम किया। हरियाणा राज्य जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता जो गुरुग्राम में आयोजित की गई। 1500 मीटर दौड़ में नया रिकॉर्ड बनाया और प्रथम स्थान हासिल किया। उन्होंने 800 मीटर दौड़ में भी पहला स्थान हासिल किया। इसके अलावा 37वीं हरियाणा राज्य विद्यालय कन्या क्रीडा प्रतियोगिता भिवानी में आयोजित हुई अंडर 17 आयु वर्ग में 800 मीटर व 1500 मीटर दौड़ में वह प्रथम स्थान पर रही। हिसार में आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता में ओपन आयु वर्ग में 1500 मीटर दौड़ में उन्होंने तीसरा स्थान हासिल किया। हरियाणा राज्य क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता जो नरवाना में आयोजित की गई। 20 वर्षीय आयु वर्ग में 6 किलोमीटर दौड़ व 4 किलोमीटर दौड़ में उन्होंने तीसरा स्थान प्राप्त किया। उत्तर भारत एथलेटिक्स प्रतियोगिता नई दिल्ली में 18 व 19 अगस्त 2003 को आयोजित की गई। 16 वर्षीय आयु वर्ग में 2000 मीटर में मुनेश तीसरे स्थान पर रही। 19वीं हरियाणा राज्य जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता सिरसा जिला के डबवाली में जुलाई 2004 को आयोजित हुई और 16 वर्षीय आयु वर्ग में 800 मीटर में उन्होंने दूसरा स्थान हासिल किया। 39वीं हरियाणा राज्य विद्यालय कन्या क्रीडा प्रतियोगिता जो अक्तूबर 2004 में कुरुक्षेत्र में आयोजित हुई इसमें 19 वर्षीय आयु वर्ग में 1500 मीटर व 5000 मीटर में प्रथम स्थान हासिल किया। 2005 में राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता पुणे के महाराष्ट्र में हुई। इसमें 19 वर्षीय आयु वर्ग में 5 किलोमीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल किया। 20वीं हरियाणा राज्य जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता सुई भिवानी में 10 से 12 सितंबर 2005 के बीच हुई 18 वर्षीय आयु वर्ग में 1500 मीटर में प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह दौड़ उन्होंने 4 मिनट 59 सेकंड में पूरी कर एक नया रिकॉर्ड बनाया तथा 800 मीटर दौड़ में प्रथम रही। उत्तर भारत एथलेटिक्स प्रतियोगिता मथुरा उत्तर प्रदेश में 20 से 25 सितंबर 2005 के बीच आयोजित हुई और 18 वर्षीय आयु वर्ग में 1500 मीटर में उन्होंने प्रथम स्थान व 3000 मीटर में तीसरा स्थान हासिल किया।21वीं हरियाणा राज्य जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता पंचकूला में आयोजित हुई जो 31 अगस्त से 2 सितंबर 2006 तक चली। 20 वर्षीय आयु वर्ग में उन्होंने 1500 मीटर 3000 मीटर में पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed