फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Laborer crushed to death due to collapse of dairy wall, colleague injured

Jhajjar-Bahadurgarh News: डेयरी की दीवार गिरने से मजदूर की दबकर मौत, साथी घायल

Thu, 16 Nov 2023 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 16 Nov 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
Laborer crushed to death due to collapse of dairy wall, colleague injured

विज्ञापन

जींद। बिशनपुरा गांव में पशु डेयरी की दीवार गिरने से 55 वर्षीय मजदूर की दबने से मौत हो गई। वह बिहार के मऊ जिला के नियामतपुर गांव निवासी शंभु था। घटना की जानकारी मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में रखवा दिया। साथ काम कर रहा मजदूर भी घायल हो गया।


पुलिस को दिए बयान में घायल हुए राकेश ने बताया कि वह और शंभु पिछले कई दिनों से बिशनपुरा गांव के पास बनी डेयरी में मजदूरी कर रहे थे, जहां पर मिट्टी की चिनाई में लगभग 10 फीट से ज्यादा ऊंची दीवार बनाई गई थी। वह दोनों मंगलवार को लगभग तीन बजे दीवार पर पानी से तराई कर रहे थे। दीवार पर ग्रोटिंग की जानी थी। अचानक से दीवार उन दोनों पर आ गिरी। उसको भी चोटें आईं, जबकि शंभु दीवार के नीचे दब गया, जहां से इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में लेकर आए तो वहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। सदर थाना पुलिस ने राकेश के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed