फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Kulasi link drain road will be built soon, will provide great facilities

Jhajjar-Bahadurgarh News: ट्रक चालकों का धरना समाप्त, पंपों पर पहुंची तेज की सप्लाई

Thu, 04 Jan 2024 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 04 Jan 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
Kulasi link drain road will be built soon, will provide great facilities
झज्जर। हिट एंड रन के नए कानून के खिलाफ भाईचारा ट्रक यूनियन वेलफेयर एसोसिएशन ने प्रधान मंगल गुलिया के नेतृत्व में गुरुग्राम रोड पर धरना दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कुछ समय बाद सरकार द्वारा इस पर रोक लगाने की सूचना आने पर धरना समाप्त कर खुशी मनाइ्र और लड्डू बांटे।
विज्ञापन

सुबह शुरू हुए धरने पर बैठे कर्मचारियों ने कहा कि सरकार के इसे वापस लेने पर ही धरना समाप्त होगा। इसके करीब तीन घंटे बाद सरकार द्वारा कानून को अभी लागू नहीं किए जाने की सूचना मिलने पर एसोसिएशन ने धरना समाप्त करने का निर्णय लिया गया और लड्डू बांटकर खुशी भी जाहिर की गई। प्रधान मंगल गुलिया ने कहा कि सरकार यह कानून पूरी तरह से वापस ले। इससे ट्रक चालकों को काफी नुकसान होगा। कानून के तहत 10 साल की सजा और जुर्माना का प्रावधान किया गया है, वह पूरी तरह से गलत है। उन्होंने कहा कि भी सरकार ने यह कानून लागू नहीं करने का निर्णय लिया है, जाे स्वागत योग्य है। कानून में संशोधन किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


पंपों पर पहुंचे ट्रक, गैस की आपूर्ति में अभी सुधार नहीं
हड़ताल समाप्त होने के बाद पेट्रोल, डीजल के टैंकर पंपों पर आज सप्लाई पहुंच गई। इससे पंप संचालकों और लोगों ने भी राहत की सांस ली है। जिले के 300 ट्रक चालक हड़ताल पर चल रहे थे, लेकिन हड़ताल खुलने से अब राहत मिली है। गैस की आपूर्ति भी लेट हो रही थी। बुधवार को कई गैस एजेंसियों पर लोगों की गैस सिलिंडर लेने को लेकर भीड़ दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed