फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   kmp accidenet eight famley membur deth in accidenet

कार सवार परिवार के लिए काल बने ट्रक

Sat, 23 Oct 2021 01:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
kmp accidenet eight famley membur deth in  accidenet
कार के पीछे इस ट्रक की लगी टक्कर और आर्टिगा हो गई तहस-नहस। - फोटो : Bahadurgarh
धार्मिक यात्रा से लौट रहे परिवार के लिए केएमपी पर ट्रक काल साबित हुए। राजस्थान के गोगा मेड़ी मंदिर से दर्शन कर लौट रहा परिवार में आठ लोगों की मौत हो गई जबकि दो बेटियां ही बच सकी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव नंगला अनूप निवासी शिव कुमार (60) गत बुधवार को परिवार के सदस्यों के साथ राजस्थान के गोगा मेड़ी मंदिर में माथा टेकने के लिए निकले थे। इस सफर के लिए उन्होंने गांव के ही ने गांव के ही एक व्यक्ति की कार किराए पर ली। तीर्थयात्रा के लिए शिवकुमार ने अपनी शादीशुदा तीनों बेटियों को भी घर बुलाया था लेकिन एक बेटी सोनी को घर पर ही छोड़ दिया जबकि अन्य 10 लोगों के साथ तीर्थयात्रा के लिए निकले।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस वे पर हुए हादसे में शिवकुमार (60), उनकी पत्नी 55 वर्षीय मुन्नी, इकलौता पुत्र मनोज(30), पुत्रवधु स्वीटी(25), बेटी खुशबू, पौत्री श्री, दोहती प्रियांशु की मौत हो गई। शिवकुमार के चचेरे भाई संजीव के अनुसार धार्मिक यात्रा के लिए शादीशुदा बेटियों सहित दोहतियों को भी घर पर बुलाया था ताकि पूरा परिवार एक साथ यात्रा कर सके। लेकिन यह यात्रा उनके परिवार के लिए अंतिम यात्रा साबित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार में फंसे शव निकालने में लगे तीन घंटे
घटना स्थल पर घायलों की चीख-पुकार सुनकर राहगीरों ने बचाने का प्रयास किया। गाड़ी के शीशे और खिड़कियां तोड़कर घायलों को बाहर निकाला गया जबकि पुलिस ने क्रेन और जेसीबी की मदद से शव बाहर निकाले। कार में फंसे शव और घायलों को निकालने में ही तीन घंटे लग गए। घायलों में आरती और उनकी पुत्री मांशी को राहगीरों ने बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला। बचाव कार्य में लगे अशोक ने बताया कि घटना स्थल पर बच्चों के खिलौने बिखरे पड़े थे जिन्हें देखकर हर किसी के आंसू निकले। हादसे में के बाद परिवार अब महज दो बेटियां ही बची हैं, जिसमें से आरती तो अस्पताल में भर्ती है जबकि उनकी चार वर्षीय घायल पुत्री आंशी के पांव में चोट गली है।

केएमपी पर बड़े हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। केएमपी स्टाफ की मदद भी ली गई। घायल आरती को निकाल तुरंत झज्जर अस्पताल भेजा गया, जहां से पीजीआई रेफर कर दिया गया। जबकि आंशी को बहादुरगढ़ अस्पताल भेजा गया। कार में फंसे यात्रियों को निकालने में तीन घंटे से अधिक का समय लगा। ट्रक चालकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है और उनकी तलाश की जा रही है। नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़ में पोस्टमार्टम करवाकर मृतकों के शव परिजनों को सौंप दिए गए।
-अमित विजयवर्द्धन, एएसपी बादली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed