{"_id":"615df5c28ebc3e87eb68675f","slug":"kisan-congress-took-out-candle-march-on-lakhimpur-incident-bahadurgarh-news-rtk6262622118","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर घटना पर किसान कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर घटना पर किसान कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च
विज्ञापन
उतर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई घटना में किसानों की मौत पर बुधवार को कांग्रेस कैंडल मार्च निकाला। इस मौके पर हादसे में मारे गए किसानों की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि भी दी गई। पार्टी नेताओं ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के इस्तीफे की मांग भी की।
कैंडल मार्च बुधवार शाम कांग्रेस कार्यालय से शुरू होकर दुल्हेड़ा के मुख्य बस स्टैंड से होते हुए शहीद जयवीर चौक पर पहुंचकर खत्म हुआ। यहां मृत किसानों के लिए दो मिनट का मौन धारण करके श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष दीपक देशवाल ने कहा कि आज देश में भाजपा सरकार के मंत्री सत्ता के नशे में चूर हो गए हैं। देश के किसानों के बात मानने के बजाय अन्नदाताओं पर गाडिय़ां चढ़ाकर उनकी हत्या कर रहे हैं और उतर प्रदेश की सरकार केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा व उनके बेटे को गिरफ्तार करने के बजाय विपक्ष के नेताओं पर झूठे केस दर्ज करके उनको हिरासत में ले रही है। विपक्ष की आवाज को दबा रही है।
दीपक ने कहा की भाजपा सरकार के किसी भी मंत्री के मुंह से किसानों के लिए एक भी संवेदना का शब्द नहीं निकला। भाजपा सरकार के मंत्री का अपराधी बेटा आज भी खुले में घूम रहा है। लेकिन जब तक किसान परिवारों को न्याय नहीं मिल जाता तब तक कांग्रेस पीछे नहीं हटेगी। दीपक देशवाल के साथ जयकिशन, जितेंद्र मास्टर, सरदार नरेश देशवाल, पवन, मोनू साध, रोशन, कृष्ण, ज्ञाने, ओमबीर, रामचंद्र, जयओम, देवेंद्र दलाल छारा आदि ने भी अपने विचार रखे।