फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Kisan Andolan: Congress leader Digvijaya Singh reached Tikri border

टीकरी बॉर्डर पहुंचे कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, बोले- आंदोलन में मध्य प्रदेश के किसान भी साथ

Thu, 14 Jan 2021 11:41 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 14 Jan 2021 11:41 PM IST
सार

  • आज 12 बजे अपने ट्रैक्टरों के हॉर्न बजाकर किसान आंदोलन को समर्थन देंगे मध्य प्रदेश के किसान
  • 23 को मुरैना में किसान पंचायत का आयोजन, 26 को मध्य प्रदेश में भी निकाला जाएगा ट्रैक्टर मार्च

विज्ञापन
Kisan Andolan: Congress leader Digvijaya Singh reached Tikri border
टीकरी बॉर्डर पहुंचे दिग्विजय सिंह । - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह गुरुवार को टीकरी बॉर्डर पहुंचे और घंटाभर किसानों के साथ रहे। किसानों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि आंदोलन तेजी से आगे बढ़ रहा है। मध्य प्रदेश समेत दूसरे राज्यों के किसान भी जाग गए हैं। दिल्ली के चारों तरफ बैठे किसानों को पीछे हटने की जरूरत नहीं है। केंद्र को तीनों कृषि कानून वापस लेने ही होंगे और एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) के लिए भी कानून में स्थायी प्रावधान करना होगा। 

विज्ञापन


मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने बुधवार देर रात टीकरी बॉर्डर पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया। उनकी पत्नी भी साथ थीं। किसानों के टेंट में बैठकर उन्होंने किसानों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के किसान भी इस आंदोलन में हरियाणा-पंजाब और उत्तर प्रदेश के किसानों के साथ हैं। 
विज्ञापन


शुक्रवार 15 जनवरी की दोपहर 12 बजे मध्य प्रदेश के लाखों किसान अपने ट्रैक्टरों के हॉर्न बजाकर तीनों कानूनों को वापस लेने की मांग करेंगे। उन्होंने बताया कि 23 जनवरी को मुरैना में किसान पंचायत का आयोजन किया जाएगा और 26 जनवरी को किसान ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे। कांग्रेस नेता दिग्विजय ने किसानों के साथ करीब एक घंटा बातचीत की और लंगर में किसानों के साथ ही भोजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिग्विजय सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नीतियां आम आदमी के हक में कभी नहीं रही। यही वजह है कि पूंजीपतियों की मदद के लिए मजदूर विरोधी कानून बनाए हैं। किसानों के बर्बाद होने की भाजपा को जरा भी चिंता नहीं है, इसीलिए मोदी सरकार ने लॉकडाउन के दौरान चुपके ये तीन कानून लागू कर दिए। अब जनमानस की भावना की कद्र भी सरकार नहीं कर रही। 


साठ से अधिक निर्दोष किसानों की जान भी जा चुकी है लेकिन सरकार का दिल नहीं पसीज रहा। सिंह ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था खेती पर निर्भर है। यह जानते हुए भी देश की सरकार किसानों की कमर तोड़ने पर तुली है। दुनिया में अपने ढंग का इतना लंबा आंदोलन खड़ा करने के लिए उन्होंने पंजाब के किसानों को बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed