{"_id":"60a1702b8ebc3e73df7a3988","slug":"kidnaip-worker-beat-rajsthan-jhjhar-news-rtk6087787145","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारी के साथ मारपीट कर किया अपहरण, राजस्थान में छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारी के साथ मारपीट कर किया अपहरण, राजस्थान में छोड़ा
विज्ञापन
झज्जर। गुरुग्राम से चरखी दादरी अपने पुत्र को लेने के लिए जा रहे एक युवक के साथ तीन युवकों ने मारपीट कर ग्वालीसन गांव के पास अपहरण कर लिया गया। बदमाशों ने रास्ते में उससे 20 हजार भी छीन लिए। युवक ने आरोप लगाया है कि स्कॉर्पियो गाड़ी में तीन युवक उसके पीछे लगे हुए थे और उसने जब झज्जर रेलवे फाटक को क्रॉस करने के बाद चरखी-दादरी की तरफ चला तो गाड़ी ने उसे दो-तीन बार ओवरटेक किया। इसके बाद ग्वालीसन गांव के पास युवकों ने उसकी बाइक के सामने गाड़ी बढ़ा दी। उसके साथ मारपीट कर उसे उठाकर गाड़ी में डाल दिया। बेहोशी की हालत में उसे राजस्थान के शाहपुरा (भीलवाड़ा) के पास छोड़ दिया।
जींद निवासी नरेश पुत्र खजान सिंह का कहना है कि वह गुरुग्राम में रहता है सेक्टर 10 में रहता है। वह शनिवार की सुबह चरखी दादरी से अपने बेटे को लेने के लिए जा रहा था। उसका कहना है करीब चार दिन पहले 10 हजार रुपये निकलवाए थे और शनिवार को दादरी तोए गांव के एटीएम से 15000 रुपये निकलवाए थे। जब वह झज्जर के बाईपास के पुल के पास पहुंचा करीब 11 बजे पहुंचा तो एक स्कॉर्पियो गाड़ी उसके पीछे लगी हुई थी। इसमें सवार युवकों ने कई बार उसे ओवरटेक किया और ग्वालीसन गांव के पास पहुंचा तो उसकी बाइक के सामने गाड़ी को अड़ा दिया। उसके साथ मारपीट एक युवक ने पीछे से और कपड़ा उसके मुंह पर लगा दिया। इससे वह बेहोश हो गया। उसे इसके बाद राजस्थान के शाहपुरा के पास डाल दिया गया। जब उसे शाम करीब छह बजे होश आया तो वहां के लोगों से उसने बात की तो पता चला कि वह राजस्थान के शाहपुरा (भीलवाड़ा)के पास है। उसका कहना है युवकों ने उसका मोबाइल भी तोड़ दिया। उसके करीब 20 हजार रुपये भी ले गए।
राजस्थान से उसने अपने परिजनों को फोन करके वहां पर बुलाया और रविवार को छुछकवास पहुंचा। युवक ने इससे पहले पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद झज्जर सदर थाना व छुछकवास पुलिस मौके पर पहुंची। बेरी पुलिस थाना क्षेत्र का एरिया होने के कारण सदर पुलिस वापस लौट गई और उसके बाद युवक की बाइक को लेकर छुछकवास पुलिस चौकी पहुंचे। युवक की बाइक को झाड़ियों में खड़ा किया गया था। वहां से बिना कुछ कार्रवाई करवाए बैगर वह अपनी बाइक लेकर वापस चला गया।
विज्ञापन
वर्जन
युवक ने कोई कार्रवाई नहीं करवाई है और वह बाइक लेकर वापस चला गया है।
- अजीत कुमार, जांच अधिकारी, पुलिस चौकी, छुछकवास।