फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Khelo India Junior Women's Swimming Competition from 29th

Jhajjar-Bahadurgarh News: खेलो इंडिया जूनियर महिला तैराकी प्रतियोगिता 29 से

Thu, 28 Mar 2024 01:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 28 Mar 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Khelo India Junior Women's Swimming Competition from 29th
बहादुरगढ़। शहर की एचएल सिटी में ओलंपिक स्तर का नया स्वीमिंग पूल बनकर तैयार हो गया है। चैंपियंस एक्वेटिक एकेडमी स्पोर्टस कांप्लेक्स में इसे बनाया गया अब यहां 29 व 30 मार्च को खेलो इंडिया जूनियर महिला स्वीमिंग सीरीज का आयोजन भी होगा।
विज्ञापन

यह जानकारी भारतीय तैराकी संघ के उपाध्यक्ष और हरियाणा तैराकी संघ के महासचिव अनिल खत्री ने दी। खत्री ने बताया कि बहादुरगढ़ में पहली बार नेशनल लेवल की तैराकी प्रतियोगिता हो रही है। भारतीय तैराकी संघ और भारतीय खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में महिला तैराकी को बढ़ावा देने के लिए जूनियर महिला स्वीमिंग सीरीज करवाई जा रही है। इस कड़ी में 29 व 30 मार्च को 9 प्रदेशों की 100 से ज्यादा तैराक यहां अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ भारतीय तैराकी संघ के उपाध्यक्ष अनिल खत्री और एचएल सिटी के निदेशक राकेश जून और जीडी गोयंका स्कूल की निदेशिका शैलजा जून करेंगी। उन्होंने बताया कि दिल्ली, पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख से महिला तैराक इस प्रतियोगिता में भाग लेने आएंगी। खत्री ने बताया कि सभी तैराक अंडर-15 और अंडर-18 आयु वर्ग के फ्री स्टाईल, बैकस्ट्रॉक, ब्रैस्टस्ट्रॉक, बटरफ्लाई और आदि इवेंट में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के हर इवेंट में पहले पांच स्थानों पर आने वाली प्रतिभागियों को नकद ईनाम भी दिया जाएगा। पहले स्थान पर आने वाली तैराक को 6 हजार, दूसरे स्थान के लिए पांच हजार, तीसरे के लिए चार हजार, चौथे के लिए 3 हजार और पांचवे स्थान पर आने वाली तैराक को 2 हजार का ईनाम और प्रशस्ति पत्र भी दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि भारतीय तैराकी संघ के साथ मिलकर भारतीय खेल प्राधिकरण ने तैराकी को प्रोत्साहित करने के लिए खेलो इंडिया के तहत इस तरह का आयोजन करवाया है। तैराकों को प्रतियोगिता के जरिए अपनी क्षमता परखने का मौका मिलता है और जिससे वो खुद को तकनीकी तौर पर और ज्यादा मजबूत कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि बहादुरगढ़ में ओलंपिक साईज और अंतर्राष्ट्रीय मानकों के तहत इंडोर स्वीमिंग पूल बनाया गया है जिसमें देश और विदेश के प्रतिभाशाली कोच भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन



-फोटो 51 : चैंपियंस एक्वेटिक एकेडमी के स्पोर्टस कांप्लेक्स में तैयार स्वीमिंग पूल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed