फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Khape came out in support of Vinesh for the second day, asked for Bharat Ratna

Jhajjar-Bahadurgarh News: विनेश के समर्थन में दूसरे दिन भी उतरी खापे, मांगा भारत रत्न

Wed, 14 Aug 2024 04:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
Khape came out in support of Vinesh for the second day, asked for Bharat Ratna
13jjrp08 झज्जर लघु सचिवालय  परिसर में डीसी को अपना मागं पत्र देते हुए खाप के प्रतिनि​धि ।संवाद
झज्जर। खिलाड़ी विनेश फोगाट के समर्थन में जिले की खाप पंचायत दूसरे दिन भी लघु सचिवालय पहुंची और डीसी और ज्ञापन देकर भारत रत्न देने की मांग की। खापों ने विनेश को अयोग्य घोषित किए जाने पर जांच की मांग भी की हैं।
विज्ञापन

विभिन्न खाप से आए बिल्लू पहलवान, जोगिंदर, ओमप्रकाश, रोशन, जयप्रकाश, युद्धवीर, विनय गुलिया, ने कहा कि विनेश फोगाट को 100 ग्राम वजन ज्यादा होने पर जिस तरह अयाेग्य घोषित किया गया है, उससे लोगों को साजिश नजर आ रही हैं। इतना स्टाफ होते हुए भी विनेश के साथ ऐसा होना साजिश को दर्शाता हैं। पीएम की चुप्पी भी निराशाजनक हैं। खेल फेडरेशन की तरफ से भी समय पर कोर्ट में अपील नहीं की गई।उन्होंने मांग की कि विनेश को ओलंपिक में गोल्ड मेडल विजेता को मिलने वाली सारी सुविधाएं मिले। साथ ही विनेश फोगाट को भारत रत्न दिया जाए। उन्होंने मांग की कि सुप्रीम कोर्ट के जज की निगरानी में आयोग गठित करके निष्पक्ष जांच करवाई जाए। उन्होंने कहा कि सरकार को वही सम्मान विनेश का करना चाहिए, जो एक विजेता का किया जाता है।
विज्ञापन


खाप प्रतिनिधि बोले 9झज्जर की सड़कों का बुरा हाल
खाप प्रतिनिधियों ने डीसी को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि झज्जर जिले की सड़कों की हालत काफी खराब है। इसे ठीक कराया जाए। उन्होंने कहा कि झज्जर से बहादुरगढ़ की सड़क पर इंसान पैदल तक नहीं चल सकता है। इतनी बुरी हालत हो चुकी है। इसी प्रकार से बादली क्षेत्र की सड़कों की हालत भी खराब है। उन्होंने मांग की कि सभी सड़कों को ठीक कराया जाए। डीसी ने आश्वासन दिया कि झज्जर-बहादुरगढ़ रोड की प्रशासनिक मंजूरी मिल चुकी है। अब टेंडर लगाया जाएगा। यदि चुनाव आचार संहिता से पहले वर्क ऑर्डर जारी नहीं होता है तो इस रोड की मरम्मत करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed