फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Keep an eye on the accused who came out of jail: Sawan

जेल से बाहर आए आरोपियों पर नजर रखें : सावन

Thu, 24 Oct 2024 04:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
Keep an eye on the accused who came out of jail: Sawan
23jjrp13- झज्जर। पुलिस अ​धिकारियों व कर्मचारियों को दिशा-निर्देश देते हुए पुलिस उपायुक्त शशांक 
झज्जर। लघु सचिवालय के पुलिस कार्यालय में पुलिस मुख्यालय एवं क्राइम डीसीपी शशांक कुमार सावन ने सीआईए, स्पेशल स्टॉफ व पीओ स्टाफ की मीटिंग लेते हुए उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने जेल से बाहर आए पुराने अपराधियों की हर गतिविधि पर नजर रखने के दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने बताया कि इन तीनों युनिट को जिले में क्राइम के मामलों की जांच व अपराधियों को पकड़ने के लिए बनाया गया है। इन सभी यूनिटों का मुख्य कार्य मर्डर, लूट, डकैती, अपहरण, दहेज हत्या, धोखाधड़ी, झपटमारी, वाहन व अन्य चोरी आदि के मामलों की जांच का काम सौंपा गया है। डीसीपी शशांक कुमार सावन ने कहा कि अपराध की रोकथाम करना हमारी पहली प्राथमिकता है। इसमें कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने लंबित मामलों को जल्द से जल्द निपटारा करने संदिग्ध अपराधों जैसे मादक पदार्थ, अवैध हथियार, अवैध शराब की तस्करी करने वालों पर नकेल कसने के निर्देश दिए। इस दौरान एसीपी शुभम सिंह आईपीएस, एसीपी शमशेर सिंह और सीआईए, स्पेशल स्टॉफ व पीओ स्टाफ के प्रभारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed