{"_id":"577d65db4f1c1b93477fa861","slug":"kavita-nandwani-palika-election-jhajhar-jhajhar-bahadurgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कविता नंदवानी के सिर बंधा जीत का ताज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कविता नंदवानी के सिर बंधा जीत का ताज
अमर उजाला ब्यूरो/ झज्जर / बहादुरगढ़
Updated Thu, 07 Jul 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
election
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
19 वार्डाें वाली नगर पालिका के प्रधान का चुनाव बुधवार दोपहर बाद सर्वसम्मति से हो गया। भाजपा समर्थित वार्ड नंबर 11 से पार्षद कविता नंदवानी के सिर जीत का ताज बंधा। कविता नंदवानी के पक्ष में 15 पार्षद रहे, जबकि 4 पार्षद अनुपस्थित रहे, जबकि उपप्रधान पद पर वार्ड नंबर 6 के पार्षद प्रवीण गर्ग उर्फ बॉबी ने कब्जा जमाया।
उप प्रधान पद के लिए सर्वसम्मति नहीं बन पाई। इसलिए इस पद के वोटिंग करवानी पड़ी। उप प्रधान पद के लिए तीन पार्षद मैदान में उतरे। जिसमें वार्ड नंबर-16 से किशोर सैनी और वार्ड नंबर 15 से घनश्याम ने भी दावेदारी ठोकी, लेकिन वोटिंग के दौरान प्रवीण गर्ग उर्फ बॉबी के पक्ष में पार्षदों ने ज्यादा सहमति दिखाई। प्रवीण गर्ग को 9, जबकि घनश्याम को 4 और किशोर सैनी को 4 मत मिले। दो पार्षद वार्ड नंबर 19 से मोनिका और वार्ड नंबर से 18 से ममता ने उपप्रधान पद के चुनाव से दूरी बनाई रखी। चुनाव एसडीएम सतींद्र सिवाच की देखरेख में संपन्न हुई।
जमकर उड़ा गुलाल, खूब की आतिशबाजी
जैसे ही कविता नंदवानी के चेयरमैन और प्रवीण गर्ग के वाइस चेयरमैन बनने की सूचना बाहर खड़े उनके समर्थकों को मिली उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने जमकर गुलाल उड़ाया और खूब आतिशबाजी की। ढोल-नगाड़ों की थाप पर समर्थक जमकर थिरके और ओपन जीप में विजयी जुलूस निकाला गया। पूरे शहर में ढोल-नगाड़ों की थाप पर समर्थक नाचते रहे और गुलाल उड़ाते रहे।
विज्ञापन
सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम
प्रधान और उपप्रधान के चुनाव के चलते सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। पालिका कार्यालय जहां चुनाव हुआ, वहां पर काफी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। डीएसपी धीरज कुमार, एसआईटी प्रभारी योगेश हुड्डा, सदर एसएचओ दयाचंद, सिटी चौकी इंचार्ज सत्यवीर सिंह स्वयं मौके पर मौजूद रहे।
पहली बार दिखा शहरवासियों में इतना उत्साह
पालिका के प्रधान और उपप्रधान पद के चुनाव के लिए पहली बार इतना उत्साह दिखाई दिया। सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे पालिका कार्यालय के बाहर खड़े दिखाई। लोगों में चुनाव का रुझान जानने की उत्सुकता देखते ही बन रही थी। बार-बार मोबाइल फोन पर एक दूसरे से चुनाव का परिणाम जानने की प्रयास कर रहे थे।
प्रधान पद के चुनाव में किन पार्षदों का रहा समर्थन
वार्ड नंबर-1 से महाबीर गुर्जर, वार्ड नंबर 2 से हेमंत कुमार, वार्ड नंबर 3 से मीना रानी, वार्ड नंबर 5 से ईशंवती, वार्ड नंबर 6 से प्रवीण गर्ग, वार्ड नंबर 7 से व्याख्या देवी, वार्ड नंबर 9 से ममता जिंदल, वार्ड नंबर 10 से निर्मला, वार्ड नंबर 12 से सुरेश कुमार, वार्ड नंबर 13 से सुरजीत, वार्ड नंबर 14 से महेंद्र सिंह, वार्ड नंबर 15 से घनश्याम।
प्रधान पद के चुनाव में अनुपस्थित रहे पार्षद
वार्ड नंबर 8 से सविता देवी, वार्ड नंबर 17 से सविता नागर, वार्ड नंबर 18 से ममता, वार्ड नंबर 19 से मोनिका
शहर का विकास करवाना ही उनका उद्देश्य है। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।
-कविता नंदवानी, नवनियुक्त चेयरमैन पालिका झज्जर।
शहर के विकास के साथ-साथ समाज के हित के लिए कार्य करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। स्वच्छता व बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान पर विशेष फोकस रहेगा। आमजन के सहयोग से जो जिम्मेवारी उन्हें मिली है, उसे पूरी लगन और निष्ठा से निभाउंगा।
-प्रवीण गर्ग उर्फ बॉबी, वाइस चेयरमैन पालिका झज्जर।
पालिका के प्रधान और उपप्रधान पद के लिए चुनाव बुधवार को संपन्न हुआ है। प्रधान पद पर वार्ड नंबर 11 से पार्षद कविता नंदवानी और उप-प्रधान पद पर वार्ड नंबर 6 से पार्षद प्रवीण गर्ग का चयन हुआ है।
-सतीन्द्र सिवाच, एसडीएम एवं मुख्य चुनाव अधिकारी।