{"_id":"6742859c0939d698870bb004","slug":"karthik-of-lala-diwan-chand-modern-wrestling-and-yoga-center-won-bronze-in-school-national-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-111232-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: लाला दीवान चंद आधुनिक कुश्ती एवं योग केंद्र के कार्तिक ने स्कूल नेशनल में जीता कांस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: लाला दीवान चंद आधुनिक कुश्ती एवं योग केंद्र के कार्तिक ने स्कूल नेशनल में जीता कांस्य
Sun, 24 Nov 2024 07:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 24 Nov 2024 07:17 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 56 : छारा स्थित लाल दीवान चंद अखाड़े में पहुंचने पर कार्तिक का स्वागत करते साथी पहलवान। स्
बहादुरगढ़। उपमंडल के गांव छारा स्थित लाला दीवान चंद आधुनिक कुश्ती एवं योग केंद्र के पहलवान कार्तिक ने उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में हुए अंडर-14 स्कूल नेशनल में कांस्य पदक जीता। अखाड़े में पहुंचने पर कार्तिक का साथी पहलवानों ने जोरदार स्वागत किया। यह प्रतियोगिता 16 से 20 नवंबर तक आयोजित हुई थी। इसमें कार्तिक ने 48 किलोग्राम भार वर्ग में भाग लिया और पदक जीता।
कार्ति के कोच आर्य वीरेंद्र की देखरेख में कार्तिक कुश्ती के गुर सीख रहा है। वह गुरुग्राम के बसई का रहने वाला है। कोच वीरेंद्र आर्य ने बताया कि कार्तिक पहलवान टिकरी कलां स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 8वीं कक्षा का छात्र है। विद्यालय में पहुंचने पर प्रधानाचार्य ऋषिराज व शारीरिक शिक्षक सुनील लाकड़ा, आशीष लाकड़ा, सुनील नेहरा, कक्षा इंचार्ज सुमेर सिंह राठी व अन्य शिक्षकों ने भी पहलवान के मेडल जीतने पर सम्मानित किया। अखाड़े में पहुंचने पर अखाड़ा संचालक आर्य वीरेंद्र ने पहलवान का स्वागत किया। साथ में कुश्ती प्रशिक्षक बिजेंद्र खलीफा, सागर दलाल, राकेश अहलावत ने भी पहलवान का फूल मालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर पहलवान सूबेदार मंगल कादियान सिवाना ने पहलवान का 3100 रुपये नकद व 5 किलोग्राम बदाम देकर सम्मान किाय। कैप्टन डॉ. अमन दलाल, धर्मेंद्र दलाल, प्रहलाद सिंह, हरिपाल, पहलवान सचिन किढ़ौली व अखाड़े के अन्य सभी पहलवानों ने कार्तिक का स्वागत किया।