फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Kanishka Chauhan took three wickets in Under-19

Jhajjar-Bahadurgarh News: अंडर-19 में कनिष्क चौहान ने लिए तीन विकेट

Sat, 28 Jun 2025 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 28 Jun 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Kanishka Chauhan took three wickets in Under-19
27jjrp19- झज्जर। कनिष्क चौहान
झज्जर। होवे ग्राउंड इंग्लैंड में भारत व इंग्लैंड के बीच खेले गए अंडर-19 के पहले क्रिकेट मैच में भारत ने छह विकेट से जीत दर्ज की। इसमें झज्जर के गांव कुलाना निवासी कनिष्क चौहान ने भारतीय टीम की ओर से खेलते हुए तीन विकेट झटके। इंग्लैंड की टीम 42.2 ओवरों में 174 रनों पर ऑल आउट हो गई। इंग्लैंड के छह खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए।
विज्ञापन

इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड टीम की शुरुआत ठीक रही, लेकिन 76 रन पर दूसरा विकेट गिरने के बाद इंग्लैंड की टीम लड़खड़ा गई। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड की टीम पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

कनिष्क चौहान ने इस मैच में भारत की तरफ से सर्वाधिक विकेट हासिल किए। दाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज कनिष्क ने मैच में 10 ओवरों की गेंदबाजी की। कनिष्क चौहान ने एक ओवर मेडन करते हुए दो की इकॉनोमी से 20 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। मिडिल ऑर्डर में भारतीय गेंदबाजों की फिरकी के सामने इंग्लैंड के बल्लेबाज छाप नहीं छोड़ पाए। मैच में पांच विकेट स्पिन गेंदबाजों व चार विकेट तेज गेंदबाजों ने हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंग्लैंड की तरफ से बल्लेबाजी में रॉकी फ्लिंटॉफ ने 56 और इसहाक मोहम्मद ने 42 रन बनाए। कनिष्क के अलावा भारत की तरफ से गेंदबाजी में अंबरीश आरएस, मोहम्मद एनान व हेनिल पटेल ने दो-दो विकेट हासिल किए। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही। कप्तान आयुष म्हात्रे व वैभव सूर्यवंशी ने पहले विकेट के लिए 71 रन जोड़े। भारतीय अंडर-19 टीम ने 24 ओवर में चार विकेट पर 178 रन बनाकर जीत दर्ज की।

भारतीय टीम की तरफ से बल्लेबाजी में ओपनर बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 19 गेंदों में तीन चौकों व पांच छक्कों की मदद से 48 रन और विकेट कीपर बल्लेबाज अभिज्ञान कुंडू ने 34 गेंदों में चार चौकों व एक छक्के की मदद से नाबाद 45 रन बनाए।कनिष्क की माता सरिता चौहान का कहना है कि कनिष्क चौहान का यह पहला विदेशी दौरा है।

27jjrp19- झज्जर। कनिष्क चौहान

27jjrp19- झज्जर। कनिष्क चौहान

27jjrp19- झज्जर। कनिष्क चौहान

27jjrp19- झज्जर। कनिष्क चौहान

27jjrp19- झज्जर। कनिष्क चौहान

27jjrp19- झज्जर। कनिष्क चौहान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed