फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Kanishka Chauhan of Kulana village's bat performed well in England

Jhajjar-Bahadurgarh News: इंग्लैंड में खूब चला गांव कुलाना के कनिष्क चौहान का बल्ला

Fri, 27 Jun 2025 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 27 Jun 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Kanishka Chauhan of Kulana village's bat performed well in England
26jjrp15- झज्जर। कनिष्क चौहान
झज्जर। गांव कुलाना निवासी कनिष्क चौहान का बल्ला इंग्लैंड की जमीन पर जमकर बोला। कनिष्क चौहान ने वार्मअप मैच में अपने बल्ले से कमाल दिखाते हुए 67 गेंदोंं में पांच चौकों व पांच छक्कोंं की मदद से 79 रनों की पारी खेली। छठे विकेट के लिए राहुल कुमार के साथ मिलकर 140 रन भी जोड़े। कनिष्क ने तीन ओवर की गेंदबाजी की, लेकिन कोई विकेट हासिल नहीं हुआ। इस प्रदर्शन से उनके परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

भारतीय अंडर-19 पुरुष टीम इंग्लैंड दौरे पर है। टीम में झज्जर जिले के गांव कुलाना के कनिष्क चौहान का भी चयन हुआ है। भारतीय अंडर-19 टीम को इंग्लैंड अंडर-19 टीम के साथ पांच एक दिवसीय मैच और दो चार दिवसीय मैच खेलने हैं। इससे पहले भारतीय अंडर-19 टीम ने इंग्लैंड के लॉफबोरो विश्वविद्यालय में यंग लायंस इंवीटेशनल एकादश के साथ 50 ओवरों का एक वार्मअप मैच खेला।
विज्ञापन

इसमें भारतीय अंडर-19 टीम ने यंग लायंस इंवीटेशनल एकादश की टीम को 231 रनों से हराया। यंग लायंस इंवीटेशनल एकादश की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय अंडर-19 टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। भारतीय टीम के कप्तान आयुष महात्रे एक रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद 91 रनों पर आधी भारतीय टीम पवेलियन लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए झज्जर के गांव कुलाना निवासी कनिष्क चौहान ने राहुल कुमार के साथ मिलकर शानदार बल्लेबाजी की। दोनों खिलाड़ियों ने छठे विकेट के लिए 140 रन जोड़े। 231 रनों पर भारतीय अंडर-19 टीम का छठा विकेट गिरा। इस दौरान कनिष्क चौहान 67 गेंदों में 79 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद राहुल कुमार भी 60 गेंदों में 73 रन बनाकर आउट हो गए।
इसके अलावा भारतीय अंडर-19 टीम की तरफ से हरवंश पंगालिया ने 52 गेंदों में आठ चौकों व 9 छक्कों की मदद से नाबाद 103 रन और आरएस अंबरीश ने 47 गेंदों में 72 रन बनाए। इस दौरान भारतीय अंडर-19 टीम ने निर्धरित 50 ओवरों में 9 विकेट पर 442 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यंग लायंस इंवीटेशनल एकादश की टीम की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। यंग लायंस इंवीटेशनल एकादश का पहला विकेट छह रन पर गिर गया।

इसके बाद यंग लायंस इंवीटेशनल एकादश की टीम 41.1 ओवर में 211 रन पर ऑल आउट हो गई। यंग लायंस इंवीटेशनल एकादश की तरफ से बल्लेबाजी में कप्तान विल बेनिसन ने 103 रनों की पारी खेली। वहीं भारतीय अंडर-19 टीम की तरफ से गेंदबाजी में दीपेश ने तीन विकेट और विहान मल्होत्रा व नमन पुष्पक ने दो-दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed