{"_id":"69012d385179d1d5a10c8e74","slug":"kaloi-double-murder-case-accused-ashok-to-appear-in-court-today-lab-report-to-reveal-the-secret-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-127733-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: कलोई दोहरा हत्याकांड...आरोपी अशोक की कोर्ट में पेश आज, लैब रिपोर्ट से खुलेगा राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: कलोई दोहरा हत्याकांड...आरोपी अशोक की कोर्ट में पेश आज, लैब रिपोर्ट से खुलेगा राज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर।कलोई गांव में हुए दोहरे हत्याकांड में आरोपी अशोक को पुलिस आज अदालत में पेश करेगी। मामले में पुलिस ने आरोपी से तीन दिन पूछताछ की लेकिन अब तक कोई खास सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं।
इस मामले में आरोपी की पत्नी और उसके बड़े भाई की पत्नी भी हत्याकांड में शामिल हैं बात सामने आई थी लेकिन अब तक अन्य गिरफ्तारी न होना भी सवाल खड़ा कर रहा है। पुलिस की माने तो वारदात को अंजाम केवल आरोपी अशोक ने ही दिया है।
अशोक के अलावा पुलिस अन्य किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकी और ना ही किसी अन्य के नाम सामने ला सकी। हालांकि, दो लोगों को मारने में अकेले अशोक का हाथ होना भी संभव नहीं है। फिलहाल पुलिस के लिए अन्य लोगों को सामने लाना चुनौती बना हुआ है।
विज्ञापन
नहीं मिली कोई हांड़ी
पुलिस पूछताछ में अशोक ने बताया था कि उसने दोनों शवों को जला दिया था और हड्डी व अवशेष एक हांड़ी में डालकर घर में रख दिए थे। पुलिस हांड़ी को ढूंढने में पूरा दिन लगी रही लेकिन अब तक यह हांड़ी पुलिस के हाथ नहीं लगी है। पुलिस को शक है कि अशोक इस मामले में भी झूठ ही बोल रहा है।
अब लैब रिपोर्ट से ही खुलेगा राज
इस मामले में पुलिस की तरफ से लिए गए अवशेष को लैब में भेजा जाएगा। लैब रिपोर्ट आने के बाद ही कई राज खुलने की उम्मीद है।
वर्जन
आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। - लोगेश कुमार, डीसीपी