{"_id":"66048715167825896102a8f4","slug":"just-a-statement-worth-rs-400-kadian-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-106448-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"400 पार का महज एक जुमला : कादियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
400 पार का महज एक जुमला : कादियान
Thu, 28 Mar 2024 02:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 28 Mar 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। यह कहना है बेरी विधानसभा से विधायक एवं पूर्व विधानसभा स्पीकर रघुवीर सिंह कादियान ने कहा कि भाजपा का 400 पार का नारा महज एक जुमला है।
कादियान बहादुरगढ़ के रोहद गांव में लोगों को 7 अप्रैल को बेरी में होने वाली कांग्रेस की जन आक्रोश रैली का न्योता देने पहुंचे थे। यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने देश और प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर जमकर हमला बोला। विधायक ने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव धर्म और अधर्म का युद्ध है। इस युद्ध में एक तरफ लोकतंत्र और संविधान को बचाने वाले लोग खड़े हैं तो दूसरी तरफ लोकतंत्र और संविधान को तहस-नहस करने वाले लोग हैं। उनका कहना है कि महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार इस चुनाव के अहम मुद्दे हैं। उन्होंने कहा कि इस बार दीपेंद्र हुड्डा भारी बहुमत से लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने लोगों को 7 अप्रैल को बेरी में होने वाली कांग्रेस की जन आक्रोश रैली का भी न्योता दिया। उन्होंने बताया कि इस रैली में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान पूनिया और राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा लोगों से सीधा संवाद करेंगे।