फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Johri Nagar remained in darkness overnight

Jhajjar-Bahadurgarh News: रात भर अंधेरे में रहा जौहरी नगर

Wed, 14 Jun 2023 01:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 14 Jun 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
Johri Nagar remained in darkness overnight
बहादुरगढ़। मौसम का पारा लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। गर्मी के साथ बिजली की मांग बढ़ गई है। ट्रांसफार्मरों पर भी लोड बढ गया है। शहर के जौहरी नगर फीडर के 630 केवी ट्रांसफार्मर से जुुड़ी लाइन में हर रोज फाल्ट आने से यहां रहने लोग खासे परेशान हो रहे हैं।सोमवार को रात भर बिजली गुल रही।
विज्ञापन

सोमवार को दिन निकलते ही तेज धूप निकली थी। दोपहर में इसका तेज इतना अधिक था कि लोगों की बाहर निकलते ही हालत खराब हो रही थी। हवा का नाम नहीं था। दोपहर में तापमान 42 डिग्री पर पहुंच गया था। गर्मी के कारण लोगो के एसी भी लंबे समय तक चल रहे हैं ऐसे में ट्रांसफार्मर और तारों पर दबाव बढ़ने से लाइनों में भी फाल्ट आ रहा है। शहर के जौहरी नगर और फ्रेंडस कालोनी में फाल्ट की वजह से आए दिन घंटो बिजली गुल रहती है। कॉलोनी वासी सुभाष, दीपक, राजेश, मुकेश, भवानी समेत अन्य ने बताया कि सोमवार रात को यहां करीब साढ़े 10 बजे पंचमुखी चौक के पास बिजली लाइन में आग लग गई। कुछ ही देर में लाइन से आतिशबाजी की तरह चिंगारी निकलने लगी और तेज धमाके के साथ बिजली गुल हो गई। पंचमुखी चौक पर तो तार टूट कर नीचे गिर गया। लोगों व दुकानदारों ने बैंच अड़ाकर राहगीरों को करंट से बचने के लिए अलर्ट किया और जब तक वे निगरानी रखते रहे तब तक बिजलीकर्मी मौके पर नहीं पहुंचे। कई देर तक बिजलीकर्मी मेंटेनेंस कार्य में जुटे रहे। आधी रात के बाद करीब एक बजे बिजली सप्लाई चालू हुई। इसके कुछ ही देर बाद फिर से तेज धमाके के साथ बिजली गुल हो गई। रातभर यहां सप्लाई प्रभावित रहने के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। लोगों की तरफ से यहां नया ट्रांसफार्मर रखने को लेकर मांग उठती रही है मगर जगह की कमी का हवाला देकर निगम अभी तक कहीं पर भी अतिरिक्त ट्रांसफार्मर नहीं लगा है। उन्होंने बताया कि जौहरी नगर फीडर से जुड़े 630 केवीए ट्रांसफार्मर से काफी बड़े हिस्से में सप्लाई होती है। मगर भीषण गर्मी में बढ़ते ओवर लोड के कारण इससे जुड़ी लाइनों में फाल्ट आ रहा है। कहीं किसी पोल पर आग लग जाती है तो कहीं बीच में लाइनों में। कहीं तार टूटकर गिर जाते हैं तो कहीं पर कंडक्टर टूट जाते हैं।
विज्ञापन



वर्जन...

ओवर लोड के कारण कई जगहों पर दिक्कत आ रही है। जहां पर भी जो फाल्ट होने की शिकायत है उसका तुरंत समाधान किया जा रहा है।

-बिजेंद्र सिंह, जेई, बिजली निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed