फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Jhajjar's Rajat won in 125 kg

Jhajjar-Bahadurgarh News: 125 किलोग्राम में झज्जर के रजत ने मारी बाजी

Mon, 25 Nov 2024 04:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 25 Nov 2024 04:55 AM IST
विज्ञापन
Jhajjar's Rajat won in 125 kg
-फोटो 55 : पहलवानों के हाथ मिलवाकर कुश्ती शुरू कराते खरखौदा विधायक पवन कुमार। संवाद
बहादुरगढ़। शहर के सेक्टर-दो स्थित लेफ्टिनेंट महीपत सिंह कॉलेज में चल रही हरियाणा राज्य प्रतियोगिता में रविवार को हैवीवेट समेत अन्य कुश्ती मुकाबले हुए। प्रतियोगिता के दूसरे दिन खरखौदा के विधायक पवन कुमार उपस्थित हुए। उन्होंने पहलवानों के हाथ मिलाकर कुश्ती की शुरुआत कराई।
विज्ञापन

यह प्रतियोगिता हरियाणा रेसलिंग एसोसिएशन की ओर से करवाई जा रही है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन एक हजार से अधिक पहलवान पहुंचे। प्रतियोगिता में पहुंचे अतिथियों का एसोसिएशन महासचिव राकेश कोच ने फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया तथा पगड़ी बांधकर सम्मान किया।
विज्ञापन


विधायक पवन कुमार ने कहा कि हरियाणा पहलवानों का प्रदेश है। कुश्ती खेल में पहलवान लगातार पदक जीतकर देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं। उन्होंने पहलवानों व अन्य खिलाड़ियों से कहा कि वे नशे से दूर रहें और अपने लक्ष्य पर फोकस रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

राकेश कोच ने बताया कि रविवार को कुश्ती मुकाबले सुबह 10 बजे शुरू हुए और देर रात तक जारी रहे। प्रतियोगिता में 61 किलोग्राम भार वर्ग में सोनीपत के दीपक ने पहला, रोहतक के साहिल कुंडू ने दूसरा, भिवानी के राहुल ने तीसरा और सोनीपत के आकाश ने चौथा स्थान हासिल किया। 65 किलो में झज्जर का सिद्धार्थ पहले, पानीपत का अतुल दूसरे, झज्जर का मोहित तीसरे और जींद का विक्की चौथे स्थान पर रहा। 70 किलोग्राम में फतेहाबाद का अनुज पहले, सोनीपत का सावन दूसरे, विकास तीसरे और झज्जर का तरुण चौथे स्थान पर रहा। 79 किलोग्राम में सोनीपत के अमित ने पहला, झज्जर के परविंद्र ने दूसरा, सोनीपत के पुनीत ने तीसरा और सोनीपत के सूरज ने चौथा स्थान हासिल किया। वहीं, 86 किलो में सोनीपत का सचिन पहले, दादरी का प्रतीक दूसरे, रोहतक का विकास तीसरे और हिसार का सिद्धांत चौथे नंबर पर रहा।

74 किलो में सोनीपत के दीपक ने पहला, भिवानी के साहिल ने दूसरे, 92 किलोग्राम भार वर्ग में हिसार के सचिन ने पहला, रोहतक के नितेश ने दूसरा, 97 किलोग्राम में जींद के प्रदीप ने पहला, पानीपत के अतुल ने दूसरा स्थान हासिल किया। वही, हैवीवेट कुश्ती के 125 किलोग्राम में झज्जर के रजत रूहिल ने पहले और रोहित ने दूसरा स्थान पाया। दूसरी ओर महिलाओं के 68 किलोग्राम भार वर्ग में पानीपत की राधिका पहले, रोहतक की कीर्ति दूसरे, हिसार की मुस्कान तीसरे और भिवानी की दीक्षा चौथे स्थान पर रही। 76 किलोग्राम में जींद की प्रिया ने पहला, रोहतक की राक्षी ने दूसरा और सिरसा की रिया ने तीसरा स्थान हासिल किया।

-फोटो 55 : पहलवानों के हाथ मिलवाकर कुश्ती शुरू कराते खरखौदा विधायक पवन कुमार। संवाद

-फोटो 55 : पहलवानों के हाथ मिलवाकर कुश्ती शुरू कराते खरखौदा विधायक पवन कुमार। संवाद

-फोटो 55 : पहलवानों के हाथ मिलवाकर कुश्ती शुरू कराते खरखौदा विधायक पवन कुमार। संवाद

-फोटो 55 : पहलवानों के हाथ मिलवाकर कुश्ती शुरू कराते खरखौदा विधायक पवन कुमार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed