{"_id":"668888aa2f6f10f2970517e4","slug":"jhajjars-major-amandeep-jakhar-honored-with-shaurya-chakra-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-111675-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: झज्जर के मेजर अमनदीप जाखड़ शौर्य चक्र से सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: झज्जर के मेजर अमनदीप जाखड़ शौर्य चक्र से सम्मानित
Sat, 06 Jul 2024 05:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sat, 06 Jul 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
साल्हावास (झज्जर) क्षेत्र के गांव धनिरवास निवासी मेजर अमनदीप जाखड़ को शुक्रवार को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शौर्य चक्र से सम्मानित किया।
मेजर अमनदीप जाखड़ चौथी बटालियन सिख रेजिमेंट में सेवारत हैं। वह 15 जून 2023 को नियंत्रण रेखा के निकट जम्मू के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में तैनात एक टुकड़ी का हिस्सा थे, जैसे ही यह टुकड़ी ऑपरेशन के लिए रवाना हुई, तभी दो आतंकवादियों ने उनकी टीम पर अंधाधुंध फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया। मेजर अमनदीप ने भारी गोलाबारी में भी कुशलता से आतंकवादियों का पीछा किया और दोनों आतंकवादियों को मार गिराया। अमनदीप ने अपनी सैन्य टुकड़ियों को बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाली और ऑपरेशन को सफल किया।
मेजर अमनदीप जाखड़ को शौर्य चक्र से सम्मानित किए जाने पर उनके पैतृक गांव में खुशी का माहौल है। जनवरी 2024 में अमनदीप जाखड़ को शौर्य चक्र से सम्मानित करने की घोषणा हुई थी। धनिरवास के सरपंच राकेश जाखड़ ने बताया कि पैतृक गांव लौटने पर अमनदीप व उनके परिजनों को ग्राम पंचायत सम्मानित करेगी। मेजर अमनदीप के पिता बेद राम जाखड़ सीआरपीएफ में कमांडेंट के पद से 2019 में सेवानिवृत्त हुए हैं। वह परिवार के साथ बहादुरगढ़ सेक्टर 13 में रहते हैं।