फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Jhajjar will be connected by rail to Palam and Hisar airport

Jhajjar-Bahadurgarh News: रेल मार्ग से पालम और हिसार हवाई अड्डे से जुड़ेगा झज्जर

Wed, 24 May 2023 01:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 24 May 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
Jhajjar will be connected by rail to Palam and Hisar airport
झज्जर/ बादली। रेल संपर्क मार्ग के जरिए झज्जर जिला पालम और हिसार के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से जुड़ेगा। इसके बाद जनपद के लोगों को काफी सुविधा होगी। इसके लिए रेल प्रोजेक्ट मंजूर करने पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ ने रेल मंत्री पीयूष गोयल से मिलकर उन्हें बधाई दी है। धनखड़ ने कहा कि जल्द ही जिले को यह सौगात मिलेगी।
विज्ञापन

फरुखनगर से वाया झज्जर से चरखी-दादरी रेलवे लाइन सर्वे मंजूर कराने के लिए धनखड़ ने 12 दिसंबर 2019 तत्कालीन रेलवे मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर क्षेत्रवासियों के हित में इन रेल प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने अनुरोध पत्र दिया था। उसके बाद भी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष धनखड़ निरंतर रेल मंत्रालय के संपर्क में रहे। इन्हीं प्रयासों पर रेलवे ने इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धनखड़ ने बताया कि सरकार ने बिजवासन, गुरुग्राम, गढ़ी हरसरू, सुल्तानपुर, फरुखनगर व झज्जर से होते हुए पालम इंटरनेशनल एयरपोर्ट को हिसार के महाराजा अग्रसेन इंटर नेशनल एयरपोर्ट को सीधा जोड़ने का निर्णय लिया है। पहले चरण में गढ़ी हरसरू से फरुखनगर तक 11 किलोमीटर लंबी मौजूदा सिंगल लाइन को दोहरी लाइन में बदलने और फरूखनगर से झज्जर तक वाया बादली हलके के गांवों से होते हुए 24 किलोमीटर डबल लाइन का रेल संपर्क मार्ग विकसित किया जाएगा। इस पर लगभग 1255 करोड़ रुपये की लागत आएगी। उन्होंने कहा कि झज्जर से रोहतक 37 किलोमीटर मौजूदा सिंगल लाइन तथा रोहतक-डोभ भाली-हांसी 68 किलोमीटर का कार्य रेलवे द्वारा किया जा रहा है। हांसी से महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट हिसार तक 25 किलोमीटर दूरी की रेल लाइन को दूसरे चरण में पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन


धनखड़ ने बताया कि केएमपी एक्सप्रेस वे के साथ दोहरी रेलवे लाइन रेल (रेल आर्बिटल कॉरिडोर) (पलवल से बादली, बहादुरगढ़, खरखौदा होते हुए कुंडली तक) और झज्जर जिले देश के दो -दो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों से सीधा रेल मार्ग से जुड़ाव होने पर झज्जर, बादली, बहादुरगढ़, सहित आस-पास के क्षेत्र का चहुंमुखी विकास होगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने ढांचागत विकास के नये आयाम स्थापित किए हैं। ढांचागत विकास के ये प्रोजेक्ट पूरे होने पर क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के अनेकों अवसर उपलब्ध होंगे और अमृत काल के भारत का सपना साकार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के अनुसार मोदी सरकार ने पिछले नौ वर्षों के सेवाकाल में देशभर में विशेषकर देश के सीमावर्ती क्षेत्रों में सैन्य संचालन को गतिशील बनाए रखने के लिए राष्ट्रीय राजमार्गों का जाल बिछाया है। वहीं रेल मार्ग के सुधारीकरण, विद्युतीकरण और नये-नये रेलवे प्रोजेक्ट स्थापित कर देश के विकास को तीव्र गति देने का ऐतिहासिक कार्य किया जा रहा है। हरियाणा में भाजपा की मनोहर लाल सरकार ने केंद्र के प्रोजेक्ट को पूरी गति से आगे बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed