{"_id":"57702ee54f1c1bc97379af19","slug":"jhajjar-trama-centar-jhajjar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से फर्राटा लाकर ट्रॉमा सेंटर में हवा ले रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से फर्राटा लाकर ट्रॉमा सेंटर में हवा ले रहे मरीज
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
Updated Mon, 27 Jun 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
ट्रॉमा सेंटर
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उमस व गर्मी से राहत पाने के लिए लोग एसी, कूलर का सहारा ले रहे हैं। वहीं ट्रॉमा सेंटर के मरीज लू के थपेड़ों के बीच गर्म हवाओं में इलाज करवाने को मजबूर हैं। हालात अब तो यह हो गए हैं कि लोग अपने घर से पंखे लेकर आते हैं, ताकि गर्मी से राहत मिले। हालांकि कहने को तो यहां दो एसी लगे हुए हैं, लेकिन पिछले कई दिन से वार्ड में लगेे दोनों एसी खराब पड़े हैं। इलाज पाने वाले लोगों ने गर्मी को देखते हुए यहां के स्टाफ को भी कई बार इनके बारे में अवगत कराया, लेकिन किसी ने भी इनको चालू करवाए जाने की सुध तक नहीं ली है। जिससे अब लोगों को पंखों की गर्म हवाओं के बीच ही इलाज पाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
बहादुरगढ़ के दयानंद नगर निवासी सरिता ने बताया कि हम दो-तीन दिन से यहां भर्ती है। बेटे राजेश ने बताया कि वार्ड में गर्मी ज्यादा लगने के कारण पेसेंट को भी दिक्कत होती है। जो एसी कमरे में लगे हुए हैं वे चल नहीं रहे और कूलर की यहां कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में छत के पंखों की भी सही से हवा नसीब नहीं होती, क्योंकि उनकी स्पीड काफी कम है। इसलिए मरीज को राहत देने के लिए वह घर से फर्राटा पंखा लेकर आए। इस पंखें से से दूसरे बैड के लोगों को भी कुछ राहत मिल रही है।
अक्सर खराब रहते हैं एसी
अस्पताल मैनेजमेंट ने मरीजों की सहूलियत को ध्यान रखते हुए दो वार्डों में एसी लगवाए हुए हैं। इसके अलावा डॉक्टर रूम में भी एसी है और स्टॉफ नर्स के रूम में कूलर की व्यवस्था है। लेकिन वार्ड में एसी तो लगे हुए हैं, लेकिन ये अक्सर देखरेख के अभाव में खराब ही पड़े रहते हैं। इनका लोगों को फायदा भी नहीं पहुंच रहा। जिससे लोग व्यवस्थाओं को लेकर सवाल भी खड़े करते हैं।
विज्ञापन
बेहतर सुविधा का प्रयास
यदि एसी में फाल्ट है तो जल्द ही उसे दूर करवा दिया जाएगा। उनका प्रयास मरीजों को बेहतर चिकित्सा व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। किसी भी तरह से उन्हें यहां परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
-डॉ. जितेंद्र कादयान, एमएस, नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़