फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jhajjar, ssc cgl, jhajjar news

एसएससी ने सीजीएल टेस्ट की समयावधि व प्रश्न घटाए

Sat, 02 Jul 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर Updated Sat, 02 Jul 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में नौकरियों की भर्ती करने वाले कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल परीक्षा-2016 की परीक्षा योजना में कई तरह के बदलाव किए हैं। समयावधि व प्रश्नों की संख्या घटा दी गई है। यही नहीं, अब परीक्षा आनलाइन होगी।
विज्ञापन


ऑनलाइन होगी परीक्षा
भारत सरकार के एसएससी ने 13 फरवरी 2016 को विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित विज्ञापन में प्रस्तावित सीजीएल-2016 की टीयर-1 और टीयर-2 परीक्षा योजना में बड़ा बदलाव किया है। इसके अलावा अब टीयर-3 भी देना होगा। टीयर-4 में डाटा एंट्री स्किल टेस्ट होगा या दस्तावेज चेक होंगे। सीजीएल परीक्षा 27 अगस्त से आरंभ होगी। संशोधित योजना का नोटिस शुक्रवार को आयोग की वेबसाइट पर जारी किया गया। इस बार सीजीएल परीक्षा कंप्यूटर आधारित (सीबीटी) यानी आनलाइन होगी। आयोग के निर्णय के अनुसार, टीयर-1 परीक्षा के प्रश्नों की संख्या 200 से कम करके 100 कर दी गई है। प्रश्न संख्या घटाकर आधी करने के बावजूद परीक्षा 200 अंकों की ही रहेगी। समयावधि दो घंटे से कम करके 75 मिनट कर दिया गया है। परीक्षा ओएमआर सीट पर नहीं, बल्कि कंप्यूटर पर होगी।
विज्ञापन


कंप्यूटर पर ही होगी टीयर-2
जनरल इंटेलीजेंस एवं रीजनिंग (सामान्य बुद्धिमता एवं तर्कशक्ति), जनरल अवेयरनेस (सामान्य जानकारी), क्वांटिटेटिव एप्टिट्यूड (मात्रात्मक अभिक्षमता) व अंग्रेजी भाषा के 25-25 प्रश्नों के 50-50 अंक होंगे। इस प्रकार परीक्षा कुल 200 अंकों की होगी। टीयर-2 भी इसी तरह कंप्यूटर पर होगा। नेत्रहीनों व मस्तिष्क पक्षाघात से परेशान लोगों को इस परीक्षा के लिए 100 मिनट का वक्त मिलेगा। टीयर-2 की परीक्षा योजना परीक्षा की अधिसूचना के मुताबिक ही रहेगी। इसमें सिर्फ इतना बदलाव किया गया है कि यह परीक्षा भी अब कंप्यूटर पर देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्णनात्मक परीक्षा भी
टीयर-3 में अब वर्णनात्मक (डेस्क्रिप्टिव) परीक्षा होगी। इस परीक्षा में पेन से कागज पर हिंदी या अंग्रेजी में निबंध, सार, पत्र या प्रार्थना पत्र लिखना होगा। यह परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी। नेत्रहीनों व मस्तिष्क पक्षाघात से परेशान लोगों को इस परीक्षा के लिए 100 मिनट मिलेंगे। टीयर-4 में जिनके लिए जरूरत है उनकी डाटा एंट्री स्किल टेस्ट अथवा कंप्यूटर निपुणता आदि की परीक्षा होगी। तीनों टीयर की परीक्षा में अलग-अलग सफलता अनिवार्य होगी। फाइनल मेरिट कुल मिलाकर किए गए प्रदर्शन के आधार पर तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed