फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Jhajjar: SPO riding a bike died after being hit by a cow

Jhajjar: गोवंश के टक्कर मारने से बाइक सवार एसपीओ की मौत, बाइक पर गश्त कर रहे थे

Sat, 29 Jul 2023 08:01 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 29 Jul 2023 08:01 PM IST
सार

गुरुग्राम रोड पर सुमन सिटी के पास हादसा हुआ है। एसपीओ बाइक से गश्त कर रहे थे। जहादपुर निवासी सुभाषचंद्र 2015 से एसपीओ के पद पर कार्यरत थे। पुलिस कार्रवाई में जुटी है, पहले भी कई लोगों की जान गोवंश के कारण हुए हादसों में जा चुकी है।

विज्ञापन
Jhajjar: SPO riding a bike died after being hit by a cow
मृतक का फाइल फोटो। पोस्टमार्टम करवाने के लिए कागजी कार्रवाई करते पुलिसकर्मी साथ बैठे परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के झज्जर शहर के गुरुग्राम रोड पर सुमन सिटी के सामने शुक्रवार की रात को गश्त पर जा रहे एक एसपीओ की बाइक में बेसहारा गोवंश ने टक्कर मार दी। घटना में एसपीओ की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही शहर पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद शव को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया।

विज्ञापन


जहादपुर गांव निवासी सुभाष चंद्र शनिवार की देर शाम गुरुग्राम रोड पर गश्त पर जा रहे थे। जब वह सिटी के पास पहुंचे तो एक बेसहारा गोवंश ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिर गए और गंभीर चोट लगने की वजह से उनकी मौत हो गई। राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही शहर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मौका मुआयना करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवाया और मामले की जानकारी मृतक के परिजनों को भी दी। बताया जा रहा है कि 56 वर्षीय सुभाष चंद्र 2015 से झज्जर पुलिस में एसपीओ के पद पर कार्यरत थे। उनके तीन लड़के और एक लड़की है। सभी बच्चे शादीशुदा हैं। शहर थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह का कहना है कि पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी हो चुके हैं हादसे
गोवंश से टक्कर लगने से कुछ समय पहले दुजाना गांव के पास सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई थी। सिलानी गेट क्षेत्र में भी गोवंश की टक्कर से एक व्यक्ति की जान जा चुकी है। लोगों का कहना है कि प्रशासन की तरफ से गोवंश को गोशाला पहुंचाने के लिए कोई गंभीर प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। कुछ दिन पूर्व हरियाणा गोसेवा आयोग के चेयरमैन भी झज्जर दौरे पर आए थे और उन्होंने भी कहा था कि बेसहारा गोवंश को सड़कों पर नहीं रहने दिया जाएगा। उन्हें गोशाला भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed