फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Jhajjar: SDM inspected schools, found three teachers absent

झज्जर: एसडीएम ने किया स्कूलों का निरीक्षण, तीन शिक्षक मिले गैरहाजिर, सफाई व्यवस्था का भी लिया जायजा

Wed, 04 Oct 2023 07:56 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बेरी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बेरी, झज्जर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 04 Oct 2023 07:56 PM IST
सार

एसडीएम ने संस्थानों में सफाई व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। वहीं कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों के लिए उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी और कर्मचारी सुबह 9 बजे से लेकर सायं 5 बजे तक अपनी-अपनी सीटों पर बैठकर निष्ठापूर्वक व ईमानदारी से ड्यूटी का निर्वहन करें।

विज्ञापन
Jhajjar: SDM inspected schools, found three teachers absent
एसडीएम ने किया स्कूलों का निरीक्षण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एसडीएम रविंद्र मलिक ने बुधवार को गांव दूबलधन स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के साथ ही गांव के  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और राजकीय कन्या उच्च विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में तीन शिक्षक गैर हाजिर मिले, जिनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए लिखा गया है। उन्होंने कार्यालय मुखियाओं को जरूरी निर्देश भी दिए।

विज्ञापन


गौरतलब है कि बुधवार की सुबह एसडीएम बेरी सर्वप्रथम गांव दूबलधन स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पहुंचे और निरीक्षण किया, जिनमें तीन शिक्षक गैर हाजिर पाए गए। साथ ही विद्यालय में सफाई व्यवस्था को लेकर जरूरी निर्देश दिए। इसके बाद एसडीएम राजकीय कन्या उच्च विद्यालय पहुंचे और हाजिरी रजिस्टर जांचा। इसमें सभी स्टाफ सदस्य मौजूद पाए गए।
विज्ञापन


उन्होंने राजकीय कन्या विद्यालय का निरीक्षण करते हुए हाजिरी रजिस्टर चेक किया और स्कूल मुखिया से विद्यालय की साफ-सफाई और दैनिक गतिविधियों की  जानकारी ली। उन्होंने समग्र शिक्षा कार्यक्रम के तहत चल रही गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने शिक्षकों से विद्यार्थियों को नई शिक्षा नीति को ध्यान में रखते हुए किताबी ज्ञान के अलावा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरित किया। विद्यालयों में बिजली, पानी, लैब आदि जरूरी सुविधाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम गांव के ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने पीएचसी में स्टाफ की जानकारी लेते हुए आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीएचसी का निरीक्षण करते हुए केंद्र प्रभारी से स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित नियमित गतिविधियों की विस्तृत रिपोर्ट ली।

स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिए कि आयुष्मान भव अभियान के अंतर्गत आयुष्मान चिरायु कार्ड बनाने पर बल दिया। साथ ही विभागीय टीकाकरण अभियान की समीक्षा भी की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों को आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं देने के लिए सरकार और प्रशासन सजग है। गांव में मलेरिया और डेंगू की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए।

एसडीएम ने बेरी उपमंडल के सरकारी कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों और अधिकारियों को चेताया  कि सभी कर्मचारी निर्धारित समय पर कार्यालय आएं, देरी से कार्यालय आने और बिना अवकाश स्वीकृत कराए डयूटी से अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों व अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।


उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी और कर्मचारी सुबह 9 बजे से लेकर सायं 5 बजे तक अपनी-अपनी सीटों पर बैठकर निष्ठापूर्वक व ईमानदारी से ड्यूटी का निर्वहन करें। सब डिवीजन के सभी सरकारी कार्यालयों की चेकिंग का अभियान निरंतर जारी रहेगा। ऐसे में सभी कर्मचारियों को चाहिए कि वो समय पर कार्यालय आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed