फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Jhajjar: One dead, another seriously injured in collision between highva and bike

Jhajjar: हाईवा व बाइक की टक्कर में एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

Sun, 11 Feb 2024 05:22 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बेरी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बेरी, झज्जर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 11 Feb 2024 05:22 PM IST
सार

बेरी-दुबलधन मार्ग पर बाबा टूटा मंदिर के पास हादसा  हुआ है। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया। 

विज्ञापन
Jhajjar: One dead, another seriously injured in collision between highva and bike
जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के बेरी क्षेत्र में दूबलधन मार्ग पर स्थित बाबा टूटा मंदिर के पास हाईवा व बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक पर सवार एक छात्र की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के लिए बेरी के सामान्य अस्पताल में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव दूबलधन निवासी आशीष (16), बेरी निवासी प्रिंस दूबलधन से बेरी की तरफ आ रहे थे। जब वह दूबलधन मार्ग पर बाबा टूटा मंदिर के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे हाईवा ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बाइक पर सवार दोनों युवक सड़क पर जा गिरे। आशीष के सिर में ज्यादा चोट आने के कारण मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन


प्रिंस को प्राथमिक उपचार के बेरी के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां प्रिंस को गंभीर चोट होने के कारण प्राथमिक उपचार देकर पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि आशीष 10 वीं कक्षा का छात्रा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूबलधन मार्ग पर स्थित बाबा टूटा मंदिर के पास हाईवा व बाइक की टक्कर होने की सूचना मिली थी। हादसे में बाइक सवार एक छात्र की मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान गांव दूबलधन निवासी आशीष के रूप में हुई। झज्जर के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। घायल के बयान दर्ज होने के बाद जो भी कानूनी कार्रवाई होगी अमल में लाई जाएगी। -सुरेंद्र सिंह, एसआई, बेरी थाना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed