फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Jhajjar News, Hindi News,protest Jhajjar

अधिनियम संशोधनों को मजदूर विरोधी बताया

Fri, 01 Apr 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर Updated Fri, 01 Apr 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
Jhajjar News, Hindi News,protest Jhajjar
राोष्‍ा - फोटो : Bureau
मजदूर कल्याण मंच ने सरकार द्वारा औद्योगिक विवाद अधिनियम, कारखाना अधिनयम और ठेका श्रम अधिनियम में किए गए संशोधन पर असंतोष जाहिर किया है। मंच ने इसे मजदूर विरोधी और मालिक  हितैैैषी बताया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मंच के स्थानीय कार्यालय में कार्यकर्ताओं की मीटिंग हुई।

इस मीटिंग में मजदूरों के हितों को उठाया गया। प्रधान मनीष कुमार ने कहा कि ठेका श्रम अधिनियम, कारखाना अधिनियम, औद्योगिक विवाद अधिनियम में संशोधन करके सरकार ने साबित कर दिया है कि वह पूंजीपति वर्ग की हिमायती है। इन संशोधनों से मालिकों को मजदूरों का शोषण करने का कानूनी अधिकार मिल जाएगा।
विज्ञापन


जिस फैक्टरी में 300 मजदूर काम करते हैं, उस फैक्टरी को बंद करने में अब सरकार की अनुमति की जरूरत नहीं होगी। ठेके पर रखने की संख्या का प्रावधान भी 20 से 50 कर दिया गया है। 12-12 घंटे काम कराकर भी सात हजार रुपये वेतन मिलता है। बैठक में ठेकेदारी प्रथा बंद कराने, न्यूनत्तम वेतन 18 हजार रुपये करने, कच्चे मजदूरों को पक्का करने, पीएफ, इएसआई संबंधी तमाम सुविधाएं दिलाने की मांग उठाई गई। बैठक में सचिव लालजी, सतीश, रणबीर, रामचेत, राम बड़ई, सीताराम, शिवप्रसाद, रामनारायण, दयानंद और मनोज आदि भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed