फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Jhajjar News, Hindi News, Accident, Pickup Burned, Jhajjar

कैंटर से टक्कर के बाद पिकअप में लगी आग

Sat, 19 Mar 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर Updated Sat, 19 Mar 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
Jhajjar News, Hindi News, Accident, Pickup Burned, Jhajjar
हादसे के बाद पु‌लिस - फोटो : Bureau

रोहतक मार्ग पर गुढ़ा बाईपास के निकट पिकअप गाड़ी ने पीछे से टैंकर में टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप गाड़ी का चालक शीशपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद पिकअप में आग भी लग गई, लेकिन समय रहते लोगों ने उस पर काबू पा लिया। गाड़ी में आग व चालक के इसमें फंसे होने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई की। हादसा टैंकर चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने के चलते हुआ। दुघर्टना के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


रामपुरा काली पहाड़ी, अलवर निवासी शीशपाल यादव मलेेरकोटला, पंजाब की सब्जी मंडी में घीया, टिंडे आदि उतार कर वापस झज्जर के रास्ते कोटपुतली, राजस्थान जा रहा था। वह पिकअप लेकर झज्जर के पास गुढ़ा बाईपास पर पहुंचा तो इसी दौरान आगे चल रहे एक कैंटर के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे पिकअप सीधे कैंटर से जा टकराई। इस दौरान पिकअप गाड़ी में थोड़ी आग भी लगी। लेकिन उसे राहगीरों द्वारा तुरंत बुझा दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस को सूचना दी गई कि गाड़ी में आग  लग गई है और चालक फंसा हुआ है। जिसके चलते पुलिस टीम और फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची, लेकिन मामला ज्यादा गंभीर न होने के कारण राहत की सांस ली। बाद में पुलिस द्वारा घायल चालक शीशपाल को इलाज के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed