फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jhajjar, news, beri, jhajjar

घंटों लाइन में लगकर मां भीमेश्वरी देवी के किए दर्शन

Sun, 10 Apr 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर Updated Sun, 10 Apr 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
jhajjar, news, beri, jhajjar
नवरात्र - फोटो : buraeau
नवरात्र के दिनों में माता भीमेश्वरी देवी के ऐतिहासिक मंदिर में माथा टेकने व मन्नत मांगने वाले श्रद्वालुओं की भीड़ उमड़ रही है। अल सुबह से ही दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ मां के दरबार में आने लगती है। घंटों लाइन में लगने के बाद मां के दर्शन करके  पुण्य कमाते हैं। शनिवार को भी भक्तों का रेला दिखा। कस्बे में भक्तों की चहल-पहल से चारों और माहौल धार्मिक बना हुआ है। बता दें कि सप्तमी व अष्टमी के दिनों भक्तों का यह सैलाब अपने चरम पर होगा। 
विज्ञापन


माता भीमेश्वरी देवी मंदिर का मुख्य मेला सप्तमी और अष्टमी के दिन लगता है। प्रशासन भी मेले की तैयारियों पर विशेष ध्यान दे रहा है। ताकि भक्तों को किसी भी तरह की परेशानी न हो। उल्लेखनीय है कि हर छठे महीने नवरात्र के दौरान यहां भारी मेले का आयोजन किया जाता है और साथ ही गधों व घोड़ों का विश्व प्रसिद्ध मेला भी लगता है। पूरे कस्बे के चारों तरफ चहल-पहल शुरू हो गई है। दूर-दूर राज्यों व शहरों से भक्तजन माता के दर्शन करने के लिए मंदिर में आने शुरू हो गए हैं। 
विज्ञापन


एसडीएम ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
मेले के इंचार्ज एसडीएम अजय चोपड़ा ने मंदिर परिसर निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान मेले में ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा अधिकारियों व भवन में ड्यूटी दे रहे कर्मचारियों को कड़े निर्देश दिए कि मेले में किसी भी प्रकार दिक्कत श्रद्घालुओं को न हो। मेले में डीएसपी जगत सिंह, तहसीलदार कनब सिंह, नायब तहसीलदार राजबीर कौशिक, नगर पालिका सचिव सुमनलत्ता, चौकी इंचार्ज मुकेश कुमार, पालिका जेई अनिल कुमार, पालिका एमई, भवन निरीक्षक कमलदीप खत्री, आदि अधिकारी मेले में व्यवस्था बनाए रखने के लिए मेला परिसर में मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कलकत्ता से तैयार कराई गई है मां की पोशाक
मंदिर के पुजारी पुरुषोत्तम वशिष्ट ने बताया कि कलकत्ता में कारीगरों से मां की नौ दिनों की पोशाक सच्चे गोटे से तैयार करवाई है। नवरात्रों में मां का खास श्रंगार होता है। मां की प्रतिमा का सुबह व शाम को अलग-अलग मंदिर में श्रंगार होता है। 


रिटायर्ड कर्मचारी भी सेवा
बेरी मेले में ड्यूटी कर चुके कर्मचारियों को धर्मनगरी बेरी में ऐसा मोह हो जाता है कि तबादला होने व रिटायर्ड होने के बाद बेरी मेले में सेवा करने आते है। बेरी नगर पालिका सचिव रणबीर शर्मा सचिव पद से भले ही सेवानिवृत हो गए है, लेकिन भंडारे में अब भी हर छठे माह आते है। अब मां के दरबार में भंडारे लगवाने वाले श्रद्घालुओं की होड़ लगी रहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed