फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Jhajjar MLA Geeta Bhukkal Corona positive in campaigning

चुनाव प्रचार में जुटी झज्जर की विधायक गीता भुक्कल कोरोना पॉजिटिव

Fri, 30 Oct 2020 12:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 12:35 AM IST
विज्ञापन
Jhajjar MLA Geeta Bhukkal Corona positive in campaigning
झज्जर/बहादुरगढ़। जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा वीरवार को 3468 पर पहुंच गया। पिछले 24 घंटों में स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में झज्जर की विधायक समेत 34 नए मरीजों और 36 के स्वस्थ होने की की पुष्टि हुई है। जिले में फिलहाल 321 एक्टिव केस हैं। संक्रमित मिले मरीजों में अधिकतर को होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

बरोदा उपचुनाव के प्रचार में सक्रिय पूर्व कैबिनेट मंत्री व झज्जर से कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल की वीरवार को कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। उन्होंने खांसी-बुखार की समस्या पर खुद ही टेस्ट कराया था। वे फिलहाल अपने झज्जर निवास पर होम आइसोलेट हो गई हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने स्टाफ का भी परीक्षण कराया, सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन

मीडिया से बातचीत में विधायक ने बताया कि पिछले दो दिनों से शरीर में दर्द, बुखार और सूखी खांसी से पीड़ित थी। वीरवार सुबह बरोदा जाने से पहले मैंने अपना कोरोना परीक्षण करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। पिछले दो सप्ताह में उन्होंने बरोदा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में चुनावी सभाओं को संबोधित किया है। उनका कहना है कि उनके संपर्क में आए लोग व कार्यकर्ता सावधानी बरतें और संक्रमण के लक्षण दिखाई देने पर अपनी कोरोना जांच करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. संजय दहिया के अनुसार 3112 लोगों ने कोरोना को मात दी है। वहीं 35 लोग कोरोना से जंग हार चुके हैं। अब तक जिले में 125688 सैंपलों की जांच हो चुकी है। वीरवार को जिले में पॉजिटिविटी रेट 2.8 फीसदी और रिकवरी रेट 89.7 फीसदी दर्ज किया गया। जिले में सितंबर तक 2705 मरीज कोरोना की चपेट में आ चुके थे। अकेले अक्तूबर के 29 दिनों में 763 संक्रमित मिले हैं। वहीं 7 लोगों ने अपनी जान गंवाई है।

वीरवार को बहादुरगढ़ के ओमैक्स सिटी, आसौदा टोडरान, गली नंबर-4 दयानंद नगर, बराही रोड, सेक्टर-9, गली नंबर-2 बलजीत नगर, लाइन पार के कमल विहार, विकास नगर, धर्मपुरा, बुपनियां, गली नंबर-5 महावीर पार्क, एचएल सिटी, बादली, लाइन पार के शास्त्री नगर, 22 फुटा रोड अशोक नगर, झज्जर के माडल टाउन, बाबरा, छावनी, खेड़ी सुलतान, कुलाना, रहनिया कॉलोनी, दरियापुर, सीएचपी प्लांट और सतपोली मोहल्ला में पॉजिटिव केस मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed