फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jhajjar, mataka, protest, jhajjar news

साहब! आप पी रहे आरओ का पानी, हमें बूंद भी नसीब नहीं, फोड़े मटके, प्रदर्शन

Tue, 28 Jun 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर Updated Tue, 28 Jun 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
jhajjar, mataka, protest, jhajjar news
प्रदर्शन - फोटो : bureau
गांव भागलपुरी में पानी की समस्या से परेशान महिलाओं के सब्र का बांध सोमवार को टूट गया। नाराज महिलाएं जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय पर पहुंच गई और जेई का घेराव किया। इतना ही नहीं महिलाओं ने नाराजगी जताते हुए आफिस के बाहर मटके भी फोड़े। प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने अधिकारियों को खूब खरी-खोटी सुनाई। जेई दलबीर ने गांव भागलपुरी से पहुंची महिलाओं से समस्या के बारे में पूछा तो महिलाएं बिफर गईं। उन्होंने कहा कि आप तो यहां आरओ का साफ पानी पी रहे हैं जबकि हम पिछले कई माह से गांव में पीने की एक-एक बूंद को तरस रहे हैं। महिलाओं ने कहा कि विभाग के अधिकारियों को मौखिक रूप से अवगत कराने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा। महिलाओं ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि समस्या का समाधान जल्द से जल्द करें नहीं तो हम यहां प्रदर्शन करेंगे और अधिकारियों की लापरवाही की शिकायत आगे करेंगे।
विज्ञापन


क्या कहना है महिलाओं का
महिला नीलम ने बताया कि साहब हम पीने का पानी कई किलोमीटर दूर-दराज खेतों से सिर पर ढोकर लाते हैं। आलम यह है कि सारा दिन पानी लाने में ही चला जाता हैं। विभाग की लापरवाही के चलते समस्या का सामना आमजन को भुगतना पड़ रहा हैं।
विज्ञापन

महिला रानी ने बताया कि गांव भागलपुरी में पिछले कई माह से पानी की सप्लाई ठीक ढंग से नहीं हो रही है। महिलाओं को दूरदराज खेतों मे लगे हैंडपंप व कुओं से सिर पर पीने का पानी ढोकर लाना पड़ता हैैैै। जिसके कारण उनका समय पानी भरने में ही बर्बाद हो जाता हैैैै
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला दर्शना ने बताया कि कि पानी की सप्लाई न होने से कई बार विभाग के अधिकारियों को मौखिक रूप से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन विभाग के अधिकारियों के कानों तले जूं नहीं रेंगी।


गांव भागलपुरी में पानी की समस्या को लेकर कई बार अधिकारियों को मौखिक रूप से अवगत करा चुके हैं। इतना ही नहीं 19 जून को बेरी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में कृंषि मंत्री ओपी धनखड़ को गांव में पानी की सप्लाई न होने की शिकायत दी गई थी और फिर भी कोई समस्या का समाधान नहीं हुआ। गांव के लिए विभाग ने जो बूस्टर बना रखा है वो काफी छोटा है। जिसके कारण कई जगह पानी कम आता है। और कई घरों में पानी चढ़ता नही हैैं।

भागलपुरी सरपंच मीनाक्षी

नहरों में पानी नहीं होने से जलघर के टैंकों में पानी की कमी हैं, और गांव भागलपुरी में पानी की ऐसी कोई समस्या नहीं है और अगर फिर भी कोई समस्या है तो ग्रामीणों को समस्या के बारे में अवगत कराना चाहिए विभाग की तरफ से समस्या का समाधान तुरंत कर दिया जाएंगा। भागलपुरी की महिलाओं ने पानी की सप्लाई न होने की समस्या के बारे में अवगत कराया हैं, गांव में समस्या का समाधान जल्द ही कर दिया जाएगा।
जन स्वास्थ्य विभाग जेई दलबीर देशवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed