फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Jhajjar: Jawan serving in Indian Navy died after falling while running

झज्जर: दौड़ के दौरान गिरने से नौसेना के जवान का निधन, पैतृक गांव में सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

Sun, 21 Aug 2022 12:19 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 21 Aug 2022 12:19 PM IST
सार

सिलानी गांव निवासी अजीत सिंह का पुत्र मोहित करीब एक साल पहले भारतीय नौसेना में भर्ती हुआ था। मोहित इस समय ओडिसा के चिल्का में तैनात था।

विज्ञापन
Jhajjar: Jawan serving in Indian Navy died after falling while running
झज्जर में बेटे के अंतिम संस्कार के दौरान बिलखते पिता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

झज्जर में भारतीय नौसेना में कार्यरत एक जवान मोहित सिंह की दौड़ के दौरान गिरने से मौत हो गई। रविवार को उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव सिलानी में लाया गया। जहां पर सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। नौसेना के अधिकारियों के अलावा पुलिस प्रशासन की तरफ से डीएसपी राहुल देव, झज्जर सदर पुलिस थाना प्रभारी जय वीर सिंह, बादली के विधायक कुलदीप वक्त ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन

 
सिलानी गांव निवासी अजीत सिंह का पुत्र मोहित करीब एक साल पहले भारतीय नौसेना में भर्ती हुआ था। मोहित इस समय ओडिसा के चिल्का में तैनात था। अजीत सिंह ने बताया कि मोहित इस समय ओडिसा में कोर्स के लिए गया हुआ था। 19 अगस्त को सुबह उसने 16 किलोमीटर की दौड़ करनी थी। जब वह करीब 7 किलोमीटर दौड़ चुका था तो उसने बीच में पानी पिया। जब वह दोबारा दौड़ने लगा तो अचानक गिर पड़ा और गिरते ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

 
सिलानी गांव में जब उनका पार्थिव शरीर लाया गया तो मोहित कुमार अमर रहे, भारत माता की जय के नारे गूंज गए। बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोगों ने उनकी अंतिम यात्रा में भाग लिया। दिल्ली से आई नौसेना की सलामी गारद ने सूबेदार मेजर रामनिवास के नेतृत्व में हवा में गोलियां दाग, हथियार उल्टे कर मातमी धुन बजाकर उन्हें सलामी दी। सेना के अधिकारियों ने मोहित की टोपी व तिरंगा झंडा उनके पिता को सौंपा। पिता ने पुत्र को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed