{"_id":"56f199534f1c1b7803f14d24","slug":"jhajjar-hindi-news-jaat-reservation-mahakumbh-jhajjar","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्वालीसन में जुटेंगे नौ राज्यों के जाट नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्वालीसन में जुटेंगे नौ राज्यों के जाट नेता
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
Updated Wed, 23 Mar 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
ग्वालीसन में जुटेंगे नौ राज्यों के जाट नेता
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव ग्वालीसन में 27 मार्च को जाट शहीद श्रद्धांजलि रैली का आयेेजन होगा। इसमें जाट आंदोलन के दौरान मारे गए जाट युवकों के परिवारों को जाट रत्न और घायल हुए युवकों को जाट गौरव का सम्मान दिया जाएगा।
विज्ञापन
आदर्श जाट महासभा के राष्ट्रीय प्रधान डॉ. पवन जीत बनवाला ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि इस रैली में देशभर के नौ राज्यों से जाट समाज के लोग अपने उपद्रव के दौरान मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने आएंगे।
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्तर की यह श्रद्धांजलि सभा पूरी तरह से शांतिपूर्ण होगी। उन्होंने कहा कि सरकार को जाट आरक्षण व इससे जुड़ी मांगों को पूरा करने के लिए 31 मार्च तक का अल्टीमेटम दिया गया है। इससे पहले कोई जाट आंदोलन नहीं होगा।
विज्ञापन
ग्वालीसन की श्रद्धांजलि सभा के लिए प्रदेश के सभी जाट नेताओं को बुलाया गया है। जो इसमें शामिल नहीं होगा, उनके बहिष्कार पर विचार किया जाएगा। श्रद्धांजलि सभा में भरतपुर के महाराजा वीश्वेंद्र सिंह, राजस्थान के विधायक हनुमान बैनीवाल, मैडम कुसुम चौधरी, रामनारायण चौधरी, नरेंद्र आर्य दिल्ली, लीलाधर दांदड मध्यप्रदेश समेत जाट समाज की कई बड़ी हस्तियां भाग लेंगी।
उन्होंने कहा कि झज्जर में यह जाटों का महाकुंभ होगा। उत्तर भारत की तकरीबन 80 खाप पंचायतें इसमें शामिल होंगी। उन्होंने कहा कि सांसद राजकुमार सैनी व रोशन लाल आर्य के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया जाए।
आंदोलन में मारे गए जाट युवकों के परिजनों को सरकार तुरंत एक एक करोड़ का मुआवजा, सरकारी नौकरी दे और आंदोलन के दौरान दर्ज सभी मामलों को वापस लिया जाए। उन्होंने कहा कि जाट समाज होली का पर्व नहीं मनाएगा।