फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Jhajjar, hindi news, amit deswal, Jhajjar

हमें ऐसे और सपूतों की जरूरत जो देश की रक्षा के लिए सीने पर रोकते दुश्मनों की गोलियां’

Fri, 15 Apr 2016 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर Updated Fri, 15 Apr 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
Jhajjar, hindi news, amit deswal, Jhajjar
हत्या - फोटो : bureau
मणिपुर आतंकी हमले में शहीद हुए 31 वर्षीय मेजर अमित देशवाल के लिए लोगों की आंखें नम होने के साथ साथ अमर शहीद की शहादत पर गर्व भी है। देश की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ते हुए जान का बलिदान देने वाले शहीद अमित की शहादत को भुलाया नहीं जा सकता। अमित के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटकर शुक्रवार को गांव सुरेहती में राजकीय सम्मान के साथ श्रद्धांजलि दी जाएगी। अमित के परिजनों का कहना है कि हमें ऐसे और बेटों की जरूरत है जो देश के लिए अपनी जान देकर सवा करोड़ भारतीयों की रक्षा करने से पीछे नहीं हटते।
विज्ञापन

मणिपुर में उग्रवादी संगठन एनएससीएन और जेडयूएएफ के खिलाफ देश की रक्षा के लिए चलाए जा रहे एक विशेष ऑपरेशन से जुड़े सुरेहती के रणबांकुरे मेजर अमित देशवाल ने आतंकियों से लड़ते हुए अपनी जान कुर्बान कर दी। शहीद का पार्थिव शरीर शुक्रवार को शहीद के गांव लाया जाएगा। मेजर अमित देशवाल ने ऑपरेशन को पूरा करने के लिए अपनी जान लगा दी और आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी को भी मार गिराया। लेकिन शाम को आतंकियों से दोबारा हुई मुठभेड़ में आतंकियों द्वारा चलाई गई दो गोलियां रणबांकुरे मेजर अमित देशवाल के  सीने के पार हो गईं। घायल अमित को अस्पताल लाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


नहीं थम रहे मां के आंसू
बेटे की मौत की खबर सुनते ही शहीद की मां बेदवती की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बार बार बेटे की याद में बेसुध होकर गिर रही मां को एक तरफ तो बेटे के शहीद होने पर गर्व है। लेकिन उसकी यादों को वो भुला नहीं पा रही। शहीद अमित के भाई अंकित ने कहा कि उन्हें गर्व है कि उनके बड़े भाई ने देश के लिए लड़ते हुए अपनी जान दी। परिजनों का कहना था कि अमित हमेशा से पढ़ाई में अच्छा था और देशसेवा के लिए सेना में जाना चाहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्मी डे को हुआ था जन्म
शहीद मेजर अमित देशवाल का जन्म 15 जनवरी 1985 को गांव सुरेहती में हुआ था। इत्तफाकन इसी दिन आर्मी दिवस भी मनाया जाता है। 5वीं तक की पढ़ाई गांव में ही पूरी करने के बाद कक्षा 6 से 8वीं तक की पढ़ाई अंबाला में अपनी मौसी के घर पूरी की। 9वीं से 12वीं की पढ़ाई के लिए केंद्रीय विद्यालय प्रथम नासिक में भेजा गया। इनके पिता ऋषिराम देशवाल की पोस्टिंग भी नासिक में ही थी। गुरु गोविंद सिंह कॉलेज दिल्ली से सन् 2004 में बीए की पढ़ाई पूरी की।

बेहतरीन खिलाड़ी भी
शहीद के भाई अंकित ने बताया कि अमित 1 जनवरी 2005 को डेढ़ साल की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद 10 जून 2006 को ऑल इंडिया सीडीएस कमीशन में लेफ्टिनेंट पद से भर्ती हुए। वर्ष 2008 में कैप्टन के पद पर उन्हें प्रमोट कर दिया गया। कई जानलेवा अभियानों में सफलता प्राप्त करते हुए मिशन को पूरा करने पर करीब 4 साल बाद वर्ष 2012 में उन्होंने फौज में रहते हुए मेजर पद की बागडोर संभाली। अंकित का कहना था कि अमित एक बेहतरीन खिलाड़ी भी था, जो कि इंटर यूनिवर्सिटी वॉलीबाल प्रतियोगिता में भी भाग ले चुका था।

मिले सम्मान
शहीद अमित द्वारा कई खतरनाक ऑपरेशनों में विजयी होने के बाद उनको स्पेशल फोर्स के लिए चुना गया। वर्ष 2016 में उन्होंने इलाइट सर्विस ज्वाइन की और घातक नामक ऑपरेशन के दौरान डैगर बेस्ट स्टूडेंट का सम्मान भी दिया गया।

तीन साल का है बेटा
11 मई 2009 को अमित नीता के साथ शादी के बंधन में बंधे। उनका करीब तीन साल का बेटा है। वह अपने बेटे और पत्नी नीता के साथ हाल में असम के जोहराट में रह रहे थे। उनके परिजन झज्जर शहर के सेक्टर 6 में रहते हैं।


ये बोले लोग
घर के गमगीन माहौल में परिजनों के साथ-साथ उनके गांव वालों को उनके बचपन से जुड़े किस्सों के बारे में आपस में बात करते देखा गया। स्थानीय निवासी संत सुरेहती ने कहा कि अमित को उनकी अनुकरणीय वीरता के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अमित बचपन से ही बहादुर और सबके साथ मेल मिलाप के साथ रहने वाला लड़का था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed