{"_id":"5772bf234f1c1b5f1879bdf1","slug":"jhajjar-electricity-workers-strike-police-on-alert","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कर्मियों की हड़ताल के चलते पुलिस ने किए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कर्मियों की हड़ताल के चलते पुलिस ने किए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
ब्यूरो_अमर उजाला_झज्जर
Updated Tue, 28 Jun 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
विरोध
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली कर्मचारियों की दो दिवसीय हड़ताल को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए हैं। पुलिस का दावा है कि कार्यालय में काम पर आने वाले कर्मियों की पुख्ता सुरक्षा होगी, साथ में बिजली, पानी व अन्य आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई को बाधित नहीं होने दिया जाएगा।
एसपी जशनदीप सिंह रंधावा ने बताया कि बिजली कर्मचारियों की प्रस्तावित राज्यव्यापी हड़ताल के मद्देनजर आमजन को किसी प्रकार से कोई असुविधा न हो इसे ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। हड़ताली कर्मचारियों को किसी भी सरकारी कार्यालय या पावर हाउस के 500 मीटर के दायरे के अंदर किसी भी तरह का कोई प्रदर्शन नहीं करने दिया जाएगा। हड़ताल के दौरान शरारती तत्वों द्वारा किसी प्रकार की कोई अप्रिय हरकत न हो इसके लिए कड़ी निगरानी रखी जाएगी।
एसपी ने बताया कि जिला में स्थित सभी बिजली पावर स्टेशनों, सुपर थर्मल पावर प्लांट एनटीपीसी तथा महात्मा गांधी थर्मल पावर प्लांट पावर ग्रिड स्टेशन गांव खानपुर खुर्द झज्जर सहित जिला के सभी पावर हाउस व ग्रिड स्टेशन पर सुरक्षा के अलग-अलग इंतजाम किए गए हैं। सभी पावर हाउस स्टेशनों पर पुलिस कर्मचारियों की सशस्त्र तैनाती की गई है। पावर हाउस स्टेशनों की सुरक्षा के साथ साथ अन्य सार्वजनिक संस्थानों जैसे बस स्टैंड झज्जर, बस स्टैंड बहादुरगढ़ तथा बस स्टैंड बेरी आदि स्थानों पर भी पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
मेंटेंनेस टीम के साथ होंगे पुलिस जवान
बिजली निगम द्वारा झज्जर जिला में 11 डिवीजन बनाई गई हैं। जिनमें 11 मेंटेनेंस टीमें भी बनाई गई हैं, जो लगातार ड्यूटी पर तैनात रहेंगी। प्रत्येक मेंटेनेंस टीम के साथ पुलिस सुरक्षा को भी तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त डीएसपी दलजीत सिंह, डीएसपी धीरज कुमार, डीएसपी राजीव कुमार तथा डीएसपी हंसराज अपनी टीमों तथा रिजर्व पुलिस बल के साथ अपने अपने इलाका में तैनात रहेंगे। किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए अलग से पुलिस बल को भी तैनात किया गया है।
फायर ब्रिगेड, क्रेन व एंबुलेंस आदि को भी किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षित रखा गया है। हड़ताल के दौरान जिला में स्थित सभी जल घरों, बिजलीघरों तथा बिजली की लाइनों पर बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ गश्त व लगातार चेकिंग के लिए भी पुलिस कर्मचारियों को तैनात किया गया है। ड्यूटी पर तैनात तमाम पुलिस कर्मचारियों को उनके ड्यूटी स्थान पर ही खाना पहुंचाने की व्यवस्था भी की गई है। किसी भी आपातकालीन स्थिति की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम झज्जर के फोन नंबर 01251 254212, 100 नंबर तथा मोबाइल नंबर 8930500677 दी जा सकती है।