फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Jhajjar Election Result: Congress fort did not collapse again from BJP, district will sit in opposition

Jhajjar Election Result: भाजपा से फिर कांग्रेस का किला नहीं हुआ ध्वस्त, विपक्ष में बैठेगा जिला

Tue, 08 Oct 2024 09:42 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 08 Oct 2024 09:42 PM IST
सार

भाजपा से एक बार फिर कांग्रेस का किला ध्वस्त नहीं हुआ। झज्जर जिला विपक्ष में बैठेगा। चार में से तीन सीट कांग्रेस के खाते में आई है। वहीं बहादुरगढ़ सीट निर्दलीय ने जीती है।

विज्ञापन
Jhajjar Election Result: Congress fort did not collapse again from BJP, district will sit in opposition
गीता भुक्कल, रघुबीर कादियान, कुलदीप वत्स, राजेश जून। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के झज्जर में कांग्रेस का गढ़ कहे जाने वाली जिले की चारों सीटों को एक बार फिर भाजपा ध्वस्त नहीं कर पाई। जिले की चार विधानसभा सीट में से तीन पर एक बार फिर कांग्रेस प्रत्याशी जीत कर आए हैं। इसमें झज्जर, बेरी और बादली सीट शामिल है, जबकि बहादुरगढ़ सीट निर्दलीय के खाते में गई हैं। एक बार फिर जिले को विपक्ष में बैठना होगा।

विज्ञापन


पिछले दस साल से जिला के लोग पहले ही विपक्ष के प्रत्याशियों को जीता रहे थे। इस बार लोगों को कांग्रेस की सरकार बनने के आसार थे, जिसके चलते इस बार तीन विस क्षेत्रों में फिर से लोगों ने कांग्रेस का साथ दिया, लेकिन चुनाव परिणाम चौंकाने वाले रहे। सुबह तक जहां कांग्रेस सरकार बनने के दावे किए जा रहे थे, वहीं शाम होते-होते भाजपा की सरकार बन गई। इसके चलते एक बाद फिर यहां के विधायकों को विपक्ष में बैठकर विकास के लिए आवाज उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन


दूसरे नंबर पर रही भाजपा
2019 के चुनाव में भी जिले की चारों विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दूसरे नंबर पर रहे थे। इस बार फिर से भाजपा के प्रत्याशी दूसरे नंबर पर रहे हैं जबकि बहादुरगढ़ में इस बार कांग्रेस प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा है। यहां से कांग्रेस प्रत्याशी इस बार तीसरे नंबर पर रहे हैं जबकि 2019 में कांग्रेस के राजेंद्र जून यहां से विधायक बने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


झज्जर से गीता को 53.66 और बादली से कुलदीप को 51.52 प्रतिशत मत मिले
इस बार वोट प्रतिशत की बात करें तो झज्जर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी को सबसे ज्यादा वोट प्रतिशत हासिल हुआ है। यहां से कांग्रेस प्रत्याशी को 53.66 प्रतिशत मत मिले हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी कप्तान बिरधाना को 42.7 प्रतिशत मत हासिल हुए। इसी प्रकार बादली विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप वत्स को 51.52 प्रतिशत वोट मिले हैं जबकि यहां से दूसरे नंबर पर रहे भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश धनखड़ को 38.81 प्रतिशत मत हासिल हुए हैं।


बेरी विधानसभा सीट की बात करें तो कांग्रेस प्रत्याशी डाॅ. रघुवीर कादियान को 50.96 प्रतिशत मत मिले,जबकि भाजपा प्रत्याशी संजय कबलाना को 21.15 और निर्दलीय प्रत्याशी अमित डीघल को 20.7 प्रतिशत मत हासिल हुए हैं। बहादुरगढ़ विधानसभा सीट से जीतने वाले निर्दलीय प्रत्याशी राजेश जून को मतों का 46 प्रतिशत मत मिला है। इनको 73191 मत हासिल हुए। भाजपा प्रत्याशी दिनेश कौशिक को 19.61, कांग्रेस के राजेंद्र जून को 18.2 और इनेलो-बसपा गठबंधन प्रत्याशी शीला राठी को 11.01 प्रतिशत मत हासिल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed