फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jhajjar, dependra, hooda, jhajjar news

प्रकाश सिंह रिपोर्ट ने खोली सरकार की पोल : दीपेंद्र

Tue, 30 Aug 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर Updated Tue, 30 Aug 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
jhajjar, dependra, hooda, jhajjar news
दीपेंद्र - फोटो : bureau
रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि प्रकाश सिंह आयोग की रिपोर्ट ने सरकार की पोल खोलकर रख दी है। आयोग के अध्यक्ष प्रकाश सिंह अपनी रिपोर्ट में मुख्यमंत्री के आसपास मौजूद लोगों पर तल्ख टिप्पणी कर चुके हैं। सांसद दीपेंद्र गांव लोवा कलां में मेजर रणसिंह शहीद सैनिक की प्रतिमा के अनावरण के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि प्रकाश सिंह आयोग की दूसरी रिपोर्ट पर रोक लगाने के पीछे सरकार का मकसद अपनी नाकामी और साजिश को छुपाना है। फरवरी में प्रदेश में जो हिंसा हुई वो सारी सरकार ने ही करवाई है। दीपेंद्र ने इस सारे प्रकरण के लिए मुख्यमंत्री से इस्तीफा देने की मांग भी की। सांसद ने लोवा कलां गांव में मेजर रण सिंह मान की प्रतिमा का अनावरण किया। मंगलवार को आने वाली ढींगरा आयोग की रिपोर्ट पर उन्होंने कहा कि ये सरकार बदला और बदली की सरकार है। इसलिए अपने राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ बदले की कार्यवाही कर रही है। दीपेंद्र ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को सही मायने में भारत का रत्न करार दिया, उन्होंने कहा कि सरकार को मेजर ध्यानचंद को भारत रत्न देने में और देरी नहीं करनी चाहिए। दीपेंद्र ने हरियाणा की बेटी साक्षी मलिक सहित सभी खिलाड़ियों को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार मिलने पर बधाई भी दी। खेल रत्न मिलने के बाद साक्षी ने उन्हें फोन भी किया है और उन्होंने फोन पर साक्षी को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि साक्षी ने न केवल हरियाणा बल्कि पूरे भारत का गौरव बढ़ाया है। इस मौके पर दीपेंद्र के साथ दिल्ली विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष योगानंद शास्त्री और कांग्रेस की पूरी लोकल टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed