फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jhajjar, crime, army, news

14 जनवरी को मनाया जाएगा पूर्व सैनिक दिवस

Sat, 04 Jun 2016 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर Updated Sat, 04 Jun 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
jhajjar, crime, army, news
सेना को सौगात - फोटो : bureau
जय जवान योजना के भूमि पूजन के  अवसर पर बहादुरगढ़ पहुंचे आर्मी चीफ ने पूर्व सैनिकों को खुशियों का तोहफा दिया है। उन्होंने कहा कि अब हर वर्ष 14 जनवरी को पूर्व सैनिक दिवस के रूप में मनेगा। यह घोषणा शुक्रवार को बहादुरगढ़ में हुई भूतपूर्व सैनिक सभा में सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह ने की। सेना प्रमुख ने कहा कि अब से 14 जनवरी को सेना द्वारा देश भर में पूर्व सैनिक रैली और जनसभाएं आयोजित की जाएंगी। जिनमें पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने शहीद मेजर राजीव जून के भाई परमजीत जून को सम्मानित किया। जय जवान आवास योजना के तहत बनने वाले राजीव विहार का नामकरण रोहतक जिले के गांव गद्दी खेड़ी के शहीद मेजर राजीव जून के नाम पर किया गया है। शहीद राजीव को सेना ने अशोक चक्र व शौर्य चक्र से भी सम्मानित किया गया था। 16 सितंबर 1994 को मेजर राजीव जून जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान वीर गति को प्राप्त हुए थे। भूमि पूजन कार्यक्रम में सर्व धर्म पूजा सभा का भी आयोजन हुआ।
विज्ञापन


पुराने दिनों की यादें हुई ताजा
सीएम ने कहा कि जब भी वे सैनिकों के बीच जाते हैं तो उन्हें अपनी पढ़ाई के दिन याद आते हैं। वे एनसीसी कैडेट रहे हैं। आर्मी की भर्ती के लिए होने वाली शारीरिक परीक्षा के लिए उनका चयन हो गया था, लेकिन किन्हीं कारणों से वे नहीं जा सके। प्रदेश के 2 लाख 82 हजार पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए हर संभव कदम उठा रहे हैं।
विज्ञापन


वन रैंक वन पेंशन का पूरा मिलेगा लाभ
आर्मी चीफ ने कहा कि वन रैंक-वन पेंशन का लाभ मिलना शुरू हो गया है। पूर्व सैनिकों को पहली किश्त मिल चुकी है। चार किश्तों में यह एरियर मिलेगा। साल भर में साढ़े 7 हजार करोड़ का हर साल खर्च आएगा और पे-कमीशन बढ़ने के बाद यह और बढ़ेगा। वन रैंक-वन पेंशन के तहत लगभग 11 हजार करोड़ का एरियर रहेगा। वीर नारियों को इसका लाभ एक ही मुश्त मिलेगा। साथ में उन्होंने कहा कि 80 साल से अधिक आयु वाले पूर्व सैनिकों को भी एरिया राशि का भुगतान एक या दो किश्तों में दिए जाने पर विचार किया जा रहा है। जल्द ही इसे भी साकार करवाने का प्रयास रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed