फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jhajjar, cm manohar, 100 crore, manohar

झज्जर को सीएम की 100 करोड़ी ‘मनोहर’ सौगात

Thu, 15 Dec 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर Updated Thu, 15 Dec 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
jhajjar, cm manohar, 100 crore, manohar
जलघर का उद्घाटन करते सीएम - फोटो : amarujala
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बुधवार को झज्जर हलके के विकास के लिए करीब 100 करोड़ की विकास योजनाओं का तोहफा दिया। मातनहेल के खेल स्टेडियम में आयोजित झज्जर विकास रैली को संबोधित करने पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश को विकास के रास्ते पर आगे ले जाने के लिए वे लगातार प्रदेश में रैलियां कर रहे हैं। उन्होंने कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ की ओर से हलके के विकास के लिए रखी गई मांगों को एक-एक करके स्वीकृति देते हुए करीब 100 करोड़ रुपये की योजनाओं की घोषणा मंच से की। 
विज्ञापन


रैली में मुख्यमंत्री ने संबोधित किया कि पिछले 48 वर्षों में राज्य में जिस किसी भी पार्टी की सरकार बनी, सभी ने लोगों की तकलीफें बढ़ाई और प्रदेश को अंधेरे में छोड़ने का काम किया, विकास के नाम पर केवल नारे लगवाए, जबकि हकीकत में लोगों के गौरव को कम किया। वहीं प्रदेश के लोगों ने जिस अपेक्षा के साथ प्रदेश में पहली बार पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनाई है, उन पर खरा उतरने के लिए उन्होंने एक विजन और रोड मैप तैयार किया है। उसी कड़ी मेें प्रदेश की सभी 90 विधानसभाओं में उन्होंने पिछले दो वर्षों में व्यक्तिगत रूप से दौरा कर वहां की मांग एवं समस्याओं को समझा है और उसी के अनुरूप करोड़ों की विकास परियोजनाओं की घोषणाएं की हैं, भले ही वहां पर विधायक भाजपा का हो या किसी अन्य पार्टी का है। 
विज्ञापन


किलोई में होगा विस रैलियों का दौर खत्म
उन्होंने कहा कि 25 दिसंबर को पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन सुशासन दिवस पर गढ़ी सांपला कलोई विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे, जो उनके दौरे की 90वीं विधानसभा होगी। आज तक किसी भी मुख्यमंत्री ने दो वर्षों में 90 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा नहीं किया, यह एक रिकॉर्ड है। भले ही चुनावी वर्षों के दौरान मुख्यमंत्री अपने स्वार्थ के लिए वोट मांगने सभी विधानसभा क्षेत्रों में आते हैं। उन्होंने कहा कि पांच वर्ष बाद अगर लोगों को भाजपा सरकार का कार्य अच्छा लगे तो उन्हें फिर वोट देना, अन्यथा नहीं। लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


झज्जर हलके लिए ये कीं घोषणाएं  
मुख्यमंत्री ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की खातीवास में दूसरे जलघर, भदानी, सुर्खपुर और अकहेड़ी मदनपुर में जलघरों के लिए तीन करोड़ रुपये, 15 गांवों में व्यायामशालाओं के लिए चार करोड़ रुपये, 18 गांवों में ग्राम सचिवालयों के लिए 5.50 करोड़ रुपये, बिजली की तार बदलने के लिए 1.50 करोड़ रुपये, गुढ़ा, शेखुपुर, इस्लामगढ़ और खातीवास गांव में सिंचाई परियोजनाओं के लिए 8.50 करोड़ रुपये, विभिन्न गांवों में स्कूलों के कमरों की विशेष मरम्मत के लिए एक करोड़ रुपये, रामपुरा-सुर्खपुर, मातनहेल, बिड़ सुनार आला, भदानी सड़कों के लिए 12 करोड़ रुपये, खातीवास में जोहड़ के पानी की निकासी के लिए 79 लाख रुपये, जमीन उपलब्ध होने पर छुछकवास के लिए बाईपास, झज्जर शहर में दमकल केंद्र भवन के लिए दो करोड़ रुपये, पुस्तकालय के लिए 1.50 करोड़ रुपये, नगरपालिका भवन के लिए 3 करोड़ रुपये, वार्ड छह के लिए 1.50 करोड़ रुपये, जहांआरा स्टेडियम में बहुउद्देशीय हॉल के लिए 50 लाख रुपये, भिंडावास और खापड़वास को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की घोषणा के साथ झज्जर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए हरियाणा ग्रामीण विकास निधि से 15 करोड़ रुपये, झज्जर शहर के सौंदर्यीकरण के लिए पांच करोड़ रुपये, उपलब्ध कराने की घोषणाएं की। 

खट्टर साहब का ना छोरी अर ना बटेऊ : धनखड़
पंचायत एवं किसान कल्याण मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने रैली के दौरान चुटकी लेते हुए कहा कि खट्टर साहब कै तो ना छोरी है अर ना बटेऊ। अगर होते तो के बैरा सोनिया गांधी की तरह ये हमसे भी उनके काम करवाते, लेकिन अब तो सारा हरियाणा ही इनका है। ये सभी के लिए काम करने की सोच रखने वाले सीएम हैं। धनखड़ ने कहा कि कुछ लोग झज्जर विकास रैली में न होकर मातनहेल में करवाए जाने की बात कर रहे थे, वे उनसे पूछना चाहते हैं कि क्या मातनहेल झज्जर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नहीं आता। उन्होंने कहा कि वे झज्जर में भी रैली आयोजित करवाएंगे। इससे पहले बहादुरगढ़, बेरी, बादली में भी रैली करवा चुके हैं और 25 दिसंबर को गढ़ी-सांपला-कलोई में रैली करवा रहे हैं। उन्होंने विपक्षी पार्टियों को खुली चुनौती देते हुए कहा कि पिछले एक महीने में झज्जर जिले में तीन रैलियां करवा चुके हैं और आगे भी करवाते रहेंगे। 

फौगाट की सारी बात माफ : सीएम
स्टेज संचालक बॉलीवुड गायक गजेंद्र फौगाट मंत्री राव नरबीर को जब संबोधन के लिए बुला रहे थे तो उन्होंने पीडब्ल्यूडी की जगह पब्लिक हेल्थ मिनिस्टर बोल दिया था। इस पर बाद में उन्होंने बात संभालते हुए कहा था कि पहले पब्लिक हेल्थ ही कहा करते थे तो सीएम ने कहा कि फौगाट की सारी बात माफ हैं। वहीं स्टेज संचालन के दौरान गजेंद्र फौगाट ने अपने पैतृक गांव के लिए कुछ मांग उठाई तो उन्हें भी सीएम ने अपनी घोषणा के दौरान पूरा किया। 

सीएम हैं स्पष्टवादी : राव नरबीर
रैली को लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह ने संबोधित किया कि वे 1987 से प्रदेश की राजनीति में है और प्रदेश के छह मुख्यमंत्रियों के साथ कार्य करने का अवसर मिला है, लेकिन वर्तमान मुख्यमंत्री की कार्यशैली एकदम स्पष्टवादी है। इसका मकसद केवल और केवल प्रदेश को विकास के रास्ते पर आगे ले जाना है। सहकारिता राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर ने इस मौके पर कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल में केवल अपने व्यक्तिगत विकास का काम किया, लेकिन मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश के आम जन के हित को ध्यान में रखकर फैसले लिए जा रहे हैं। 


ये रहे मौजूद
इस मौके पर लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री नायब सिंह सैनी, बहादुगरढ़ विधायक नरेश कौशिक, जिलाध्यक्ष बिजेंद्र दलाल, पूर्व मंत्री कांता देवी, पूर्व विधायक दरियाव सिंह राजौरा, डॉ. किरण कलकल, मनीष बंसल, सुनीता चौहान, भूरू सरपंच, जगबीर सुहाग, सुनीता धनखड़ सहित प्रशासन की ओर से रोहतक मंडल के आयुक्त चंद्रप्रकाश, उपायुक्त आरसी बिढ़ाण, एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा, एडीसी डॉ. नरहरि बांगड़, एसडीएम प्रदीप कौशिक, सीटीएम विजय सिंह सहित अनेक अधिकारी मौजूद थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed