फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Jhajjar: children scorched due to the explosion of a bottle of inflammable substance

झज्जर: कूड़े में आग लगा रहे दो मासूम ज्वलनशील पदार्थ की शीशी फटने से झुलसे, भट्ठे पर हुआ हादसा

Tue, 22 Nov 2022 09:15 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 22 Nov 2022 09:15 PM IST
सार

जहांगीरपुर गांव में भट्ठे पर हादसा हुआ। दोनों को गंभीर हालत में पीजीआई में भर्ती कराया गया है। मूल रूप से बिहार के शेखपुरा जिले के रहने वाले हैं। परिवार 10 दिन पहले ही भट्टे पर आया था। परिजन बाजार में सामान खरीदने गए थे।

विज्ञापन
Jhajjar: children scorched due to the explosion of a bottle of inflammable substance
हादसे में झुलसे बच्चे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के झज्जर के जहांगीरपुर गांव में एक ईट भट्ठे पर कूड़े में आग लगा रहे दो मासूम ज्वलनशील पदार्थ की शीशी में हुए विस्फोट से झुलस गए। गंभीर हालत में दोनों को पहले सामान्य अस्पताल और बाद में पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया है। दोनों करीब 70 फीसदी झुलस गए हैं। 

विज्ञापन


मूल रूप से बिहार के शेखपुरा जिले के हनुमानपुरा गांव निवासी धमेंद्र और धीरवान भट्ठे पर कच्चे मकानों में ही रहते हैं। वह 10 दिन पहले ही जहांगीरपुर के भट्ठे पर परिवार के साथ काम करने आए थे। मंगलवार को भट्ठे में श्रमिकों को खर्चा दिया गया था। उसके बाद उनके माता-पिता बच्चों को भट्ठे पर छोड़ कर सामान लेने के लिए झज्जर बाजार में चले गए थे।
विज्ञापन


पीछे से धर्मेंद्र का चार साल का बेटा बंटी और धीरवान की पांच साल की बेटी बबीता ने खेल खेल में वहां पडे़ कूडे़ के ढे़र में आग लगा दी। इस दौरान कूड़े में पड़ी एक ज्वलनशील पदार्थ की शीशी भी उन्होंने आग में फेंक दी। आग में गर्म होकर फट गई और दोनों मासूम आग में झुलस गए। उनकी चीख पुकार सुनकर लोग उन्हें बचाने दौडे़। वहां पर काम करने वाले अन्य कर्मचारियों व श्रमिकों ने उन्हें सामान्य अस्पताल में ले गए। बताया जा रहा है कि दोनों करीब 70 फीसदी झुलस गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
भट्ठे पर काम करने वाले श्रमिकों को भट्ठा मालिक की ओर से मूलभूत सुविधा दी जाती हैं। कुछ समय पर उनके मेडिकल टेस्ट पर कराए जाते हैं। दो मासूमों के झुलसने का मामला मेरे संज्ञान में आया है। इसकी जांच कराई जाएगी। -राहुल कुमार, अस्टिटेंट लेबर ऑफिसर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed