फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Jhajjar: Cash looted from petrol pump employee at gunpoint

Jhajjar: पिस्तौल के बल पर पेट्रोल पंप के कर्मचारी से लूटी नकदी, हो गए फरार

Fri, 05 Jan 2024 07:01 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, साल्हावास, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, साल्हावास, झज्जर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 05 Jan 2024 07:01 PM IST
सार

मोटरसाइकिल पर चालक ने हेलमेट लगाया हुआ था और पीछे बैठे लड़के ने अपने मुंह पर शौल ढक रखा था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Jhajjar: Cash looted from petrol pump employee at gunpoint
लूट - फोटो : Social Media

विस्तार

हरियाणा के झज्जर के साल्हावास में छुछकवास मातनहेल रोड पर साई पेट्रोल पंप पर सेल्समैन से पिस्तौल के बल पर बाइक सवार दो युवकों ने 6700 रुपये लूट लिए और । सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात लोगों केखिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस को दी गई शिकायत में बराणी निवासी अमन ने बताया है कि वह छुछकवास मातनहेल रोड पर साई पेट्रोल पंप पर करीब एक वर्ष से सेल्समैन की नौकरी कर रहा है। मोटरसाइकिल पर सवार होकर 2 लड़के तेल डलवाने के लिए आए, जिन्होंने उसे 150 रुपये का तेल डालने के लिए कहा। जब वह तेल डालने लगा लगा तो उन्होंने उसे 200 रुपये दिए।
विज्ञापन


जब वह उसे खुले पैसे अपनी जेब से निकालकर वापस देने लगा तो पीछे बैठे लड़के ने मोटरसाइकिल से उतरकर उसे पिस्तौल दिखा कर उसके हाथ से कैश छीन लिया और वापस छुछकवास की तरफ भाग गए। हिसाब लगाने पर पता लगा कि वे उससे 6700 रुपये छीनकर भागे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed