फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Jhajjar boys and Gurugram girls dominated the state swimming competition

Jhajjar-Bahadurgarh News: राज्य तैराकी प्रतियोगिता में झज्जर के लड़कों व गुरुग्राम की लड़कियों का रहा दबदबा

Sat, 12 Jul 2025 09:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 12 Jul 2025 09:58 PM IST
विज्ञापन
Jhajjar boys and Gurugram girls dominated the state swimming competition
-फोटो 55 : तैराकी प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। स्रोत एकेडमी
बहादुरगढ़। शहर की चैंपियंस एक्वेटिक एकेडमी के स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स में चल रही राज्य सब जूनियर, जूनियर और सीनियर तैराकी प्रतियोगिता संपन्न हो गई। इसमें झज्जर के लड़कों और गुरुग्राम की लड़कियों का दबदबा रहा। प्रतियोगिता के आखिरी दिन सीनियर्स और सब जूनियर के मुकाबले हुए। विजेता तैराकों को भिवानी-महेन्द्रगढ़ से सांसद धर्मबीर सिंह और हरियाणा ओलंपिक संघ के प्रधान मीनू बेनीवाल ने पदक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। ग्रुप-6 में हेतिका खत्री को बेस्ट स्विमर की ट्रॉफी भी दी गई।
विज्ञापन


शनिवार को हुए मुकाबलों में मैन्स 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में झज्जर के अतुल धनखड़ ने रजत पदक जीता। जबकि जयवर्धन राव ने कांस्य पदक हासिल किया है। अतुल धनखड़ ने 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में भी रजत पदक अपने नाम किया। वहीं 400 मीटर मेडले रिले में झज्जर की टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया। झज्जर की टीम में भोलेंद्र ने बैक्स्ट्रोक, अतुल धनखड़ ने ब्रेस्टस्ट्रोक, चरनजीत ने बटरफ्लाई और दक्ष फोगाट ने फ्री स्टाइल करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन

झज्जर की टीम बी ने मेडले रिले में तीसरा स्थान पाया। झज्जर की टीम बी में रोहित लाठर, जयवर्धन राव, दिव्यांशु गुलिया और सक्षम ने भाग लिया था। इनके अलावा मैन्स कैटेगरी की 800 मीटर फ्रीस्टाइल में झज्जर के सक्षम ने स्वर्ण, झज्जर के मयंक जून ने रजत पदक हासिल किया। जबकि 100 मीटर बैक्स्ट्रोक में जींद के रविंद्र ने स्वर्ण और झज्जर के दक्ष फोगाट ने रजत पदक पाया। बटरफ्लाई के 100 मीटर इवेंट्स में गुरुग्राम के निशांत ने स्वर्ण, सोनीपत के आयान वीर खत्री ने रजत पदक हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वूमेंस कैटेगरी के 100 मीटर बटरफ्लाई में फरीदाबाद की हर्षिका ने स्वर्ण, सोनीपत की प्रांजल ने रजत पदक जीता। झज्जर की समृद्धि विरमानी ने 800 मीटर फ्रीस्टाइल में स्वर्ण और फरीदाबाद की हर्षिका ने रजत पदक अपने नाम किया। सोनीपत की भारती ने 100 मीटर बैक्स्ट्रोक में स्वर्ण और गुरुग्राम की वीरा ने रजत पदक जीता। सब जूनियर ग्रुप-3 के 100 मीटर फ्री स्टाइल ब्वायज में गुरुग्राम के पूर्व डबास ने स्वर्ण और आर्यवीर ने रजत पदक हासिल किया है।
गुरुग्राम के हिमाक्ष ने 100 मीटर बैक्स्ट्रोक में स्वर्ण, पलवल के रुद्राक्ष ने रजत पदक पाया। गुरुग्राम के आयाश ने 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में गुरुस्वर्ण और आर्यवीर ने रजत पदक अपने नाम किया। गर्ल्स कैटेगरी की बटरफ्लाई 100 मीटर में अंबाला की पावनी ने स्वर्ण, फरीदाबाद की प्राची ने रजत पदक जीता। सोनीपत की मीरा ने 100 मीटर फ्री स्टाइल में स्वर्ण और फरीदाबाद की प्राची ने रजत पदक प्राप्त किया। झज्जर की पूर्वी सहरावत ने 100 मीटर बैक्स्ट्रोक में स्वर्ण और फरीदाबाद की प्राची ने रजत पदक हासिल किया।
प्रतियोगिता समापन पर हर ग्रुप में सबसे ज्यादा पदक जीतने वाले तैराक को बेस्ट स्विमर की ट्रॉफी भी प्रदान की गई। हरियाणा तैराकी संघ के महासचिव अनिल खत्री ने समापन पर उपस्थित मुख्य अतिथि सांसद धर्मबीर और एचओए के अध्यक्ष मीनू बेनीवाल का पगड़ी बांधकर स्वागत किया और स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया।

हरियाणा में तैराकी का स्तर उठ रहा उपर : धर्मबीर
सांसद धर्मबीर ने कहा कि हरियाणा में तैराकी लगातार ऊपर उठ रही है। पहले जहां राज्य प्रतियोगिता में सैकड़ों तैराक भाग लेते थे। वहीं अब एक हजार से ऊपर तैराक भाग ले रहे हैं। अब इंटरनेशनल कोच तैराकों को तैयार कर रहे हैं। सालभर प्रेक्टिस के लिए ऑल वैदर पूल भी जिलों में तैयार हैं। एचओए के अध्यक्ष मीनू बेनीवाल ने कहा कि हरियाणा सरकार और ओलंपिक संघ खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रदेशभर के स्टेडियमों की हालत सुधार पर काम हो रहा है और जल्द ही नेशनल प्रतियोगिता के विजेता और प्रतिभागी खिलाड़ियों को कैश अवाॅर्ड भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed