फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jhajjar bahadurgarh news,Youth killed by stabbing an ice breaker

बर्फ तोड़ने वाले सूए से वारकर युवक की हत्या

Wed, 25 Aug 2021 02:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 02:29 AM IST
विज्ञापन
jhajjar bahadurgarh news,Youth killed by stabbing an ice breaker
अधिकारियों को आदेश देते पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल। संवाद - फोटो : Jhjhar
बिरधाना गांव के एक युवक की बर्फ तोड़ने वाले सूए से वारकर हत्या कर दी गई है। हत्या की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है। युवक का शव जौंधी गांव की सीमा पर नाली में मिला। सूचना मिले ही दुजाना पुलिस थाना प्रभारी शेर सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी।
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद पुलिस उपाधीक्षक विक्रांत भूषण व पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बिरधाना निवासी साहिल ने बताया कि उसका चचेरा भाई अक्षय (24) पुत्र डीघराम गांव में ही खेतीबाड़ी का कार्य करता था। करीब दो माह पहले ही अक्षय की शादी हुई थी। उनकी करीब डेढ़ एकड़ जमीन है। मंगलवार को सुबह करीब नौ बजे अक्षय घर से गया था। उसके बाद जब वह वापस नहीं आया तो उसके परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। परिजन दोपहर करीब ढाई बजे खेत में पहुंचा तो उसका शव नाली (खाल) में पड़ा मिला। साहिल के अनुसार हमलावर ने अक्षय के चेहरे, छाती और गर्दन के अलावा शरीर पर कई जगह सूए से वार करने के निशान हैं। साहिल के अनुसार अक्षय के पिता का कुछ वर्ष पूर्व निधन हो गया था। उसकी तीन बहनें शादीशुदा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एफएसएल टीम को भी बुलाया मौके पर
पुलिस ने एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया। टीम ने मौके से सुबूत जुटाए हैं। पुलिस को मौके पर एक शराब की बोतल, पानी की बोतल, नमकीन व प्लास्टिक के गिलास मिले हैं।

मामले को सुलझाने व आरोपियों को पकड़ने के लिए एएसपी विक्रांत भूषण के नेतृत्व में पुलिस की विशेष टीम का गठन किया गया है। टीम में सीआईए प्रभारी झज्जर, थाना प्रबंधक दुजाना व साइबर सेल को शामिल किया गया है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।
- राजेश दुग्गल, एसपी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed